
- रांझी जलशोधन संयंत्र का निरीक्षण कर केंट विधायक ने कहा…
जबलपुर। केन्ट विधायक अशोक रोहाणी ने जल शोधन संयंत्र रांझी का निरीक्षण किया और सफाई कार्य को गति के साथ करने अधिकारियों को निर्देश दिये। विधायक ने निरीक्षण के अवसर पर कहा कि अभी दो दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होने के दौरान जो उन लोगों से सहयोग मिला उस सहयोग के लिए रांझी क्षेत्र में रहने वाले जनता जर्नादन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि दो दिन पानी की जो समस्या थी उसमें मिल-जुल कर रांझी की नागरिकों ने हमारा सहयोग किया। इस दौरान प्रशासन द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी पहुॅंचाया गया। नागरिकों की धैर्य एवं सहयोग के कारण ही सुधार कार्य संभव हो पाया है। इसके लिए विधायक ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य दामोदर सोनी, पुष्पराज सिंह सेंगर, निशान झरिया, संतोषी ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।