• img-fluid

    Honey Singh ने पूरी की अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग, रैपर ने निर्माता-निर्देशक का जताया आभार

  • July 07, 2023

    डेस्क। रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अपनी डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा बना रही हैं। फैंस भी अपने चहेते सिंगर की जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं और इस डॉक्यूमेंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए अब एक खुशखबरी है। इस डॉक्यू फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

    डॉक्यू फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी खुद हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है। उन्होंने अने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए निर्माता और निर्देशक मोजेज सिंह का आभार जाताया है। उन्होंने लिखा है, ‘डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग पूरी हो गई है! मेरे लिए यह एक क्रेजी इमोशनल राइड रही। इसके लिए मैं अपने निर्देशक मोजेज सिंह और प्रोड्ययूसर गुनीत मोंगा का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इतने प्यार और भरोसे के साथ इसे बनाया। इसे शूट करते हुए करीब डेढ़ साल हो गया। अब फाइनली कुछ महीनों में यह रिलीज होने वाली है। मेरी जिंदगी को करीब से जानने के लिए तैयार रहिए। जय भोलेनाथ, सतनाम वाहेगुरू’।


    हनी सिंह ने निर्देशक मोजेज सिंह के साथ फोटो भी शेयर की है। आपको बता दें कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बता दें कि डॉक्यूमेंट्री के जरिए फैंस हनी सिंह की जिंदगी के अनजान पहलू से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही रैपर की जिंदगी में आए तमाम उतार-चढ़ावों को भी दिखाया जाएगा। हनी सिंह के पोस्ट पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘काम ऐसे करो कि 600 करोड़ लोग आपकी डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए बेताब हो जाएं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपकी जीवन यात्रा को देखने के लिए हम इंतजार कर रहे हैं।’

    बता दें कि गुनीत मोंगा के सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूसर होने वाली इस डॉक्यूमेंट्री का टीजर आउट हो चुका है, जिसे यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। गौरतलब है कि हनी सिंह की दीवानगी पूरी दुनिया में हैं। उनके गाने युवाओं के बीच खासतौर से पसंद किए जाते हैं। हालांकि, हनी सिंह का विवादों से भी खूब नाता रहा है। अपने करियर की बुलंदी पर हनी सिंह अचानक गायब हो गए थे और फिर अचानक ही उन्होंने अपनी बीमारी का एलान करके सबको चौंका दिया। वह अवसाद से जूझ चुके हैं। इस तरह हनी सिंह के सक्सेस से लेकर ब्रेक और धमाकेदार वापसी की पूरी कहानी को ड्रॉक्यूमेंट्री में देखा जा सकेगा।

    Share:

    सीधी पेशाब कांड में नेहा सिंह राठौर पर FIR, जानिए क्या है मामला

    Fri Jul 7 , 2023
    भोपाल। यूपी की गायिका नेहा सिंह राठौर (Singer Neha singh Thakur) पर एमपी की राजधानी भोपाल (Bhopal) के हबीबगंज थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई है। उन पर यह एफआईआर अपने ट्विटर अकाउंट से एक विवादित ट्वीट पोस्ट किए जाने पर दर्ज कराई गई है, जिसमें आरएसएस (RSS) का ड्रेस पहने एक व्यक्ति सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved