• img-fluid

    एमएस धोनी से मिलने के लिए 1200 किलोमीटर साइकिल चलाकर रांची पहुंचा उनका जबरा फैन

  • October 02, 2024

    नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former captain of Team India Mahendra Singh Dhoni) को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़े 5 साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वे आईपीएल (IPL) में ही नजर आते हैं, लेकिन फैंस आज भी उनके दीवाने हैं। वह अभी भी हर किसी से मिलते समय मुस्कुराकर और हाथ हिलाकर सभी को खुश रखना सुनिश्चित करते हैं, लेकिन धोनी जैसे लोकप्रिय व्यक्ति के लिए किसी भी समय हर फैन से मिलना और उनका अभिवादन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां पर उनका एक फैन करीब 1,200 किलोमीटर साइकिल चलाकर रांची उनके घर पहुंचा, लेकिन कई दिन तक उसकी मुलाकात एमएस धोनी से नहीं हो सकी।



    धोनी के एक जबरा फैन को उस समय निराशा मिली, जब वह कई दिन तक उनके घर के बाहर कैंप लगाकर रहा, लेकिन उसकी मुलाकात अपने चहेते क्रिकेटर से नहीं हो सकी। पूर्व भारतीय कप्तान ने रांची में अपने आलीशान फार्महाउस के बाहर अपने फैन से नहीं मिली। गौरव कुमार ने कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे कैसे-कैसे यहां पहुंचे। इस फैन ने कथित तौर पर साइकिल पर सवाल होकर दिल्ली से रांची तक लगभग 1,200 किलोमीटर की यात्रा की और धोनी से मिलना चाहा।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Gᴀuʀᴀv Kumar (@epic_g7)


    एमएस धोनी का ये फैन लगभग एक सप्ताह तक फार्महाउस के गेट पर इंतजार करता रहा और बाहर एक टेंट लगाकर वहीं सोया, ताकि धोनी की एक झलक देख सकें, जिसे उन्होंने आखिरकार गेट से बाहर निकलते समय दो बार देखा, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाने धोनी गौरव के उनसे मिलने के समर्पण के बारे में अनभिज्ञ थे और इसलिए उन्होंने उनसे मिलने के लिए अपनी कार नहीं रोकी। हालांकि, उन्होंने अपनी कार के अंदर से हाथ हिलाया। इसके लिए कई लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं और उनको अहंकारी बता रहे हैं।

    बता दें कि धोनी लगभग हर दिन अपने फार्महाउस के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसकों के साथ सेल्फी लेने और हाथ मिलाने के लिए अपनी कार रोकते हैं। इस खास मौके पर धोनी शायद जल्दी में रहे होंगे, जिसकी वजह से उन्होंने अपनी गाड़ी नहीं रोकी या फिर ऐसा भी हो सकता है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि गौरव धोनी से मिलने के लिए इतनी दूर से आए हैं। गौरव इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान धोनी से मिलने के लिए दिल्ली से चेन्नई तक साइकिल से भी गए थे, लेकिन उस मौके पर वह बदकिस्मत रहे थे।

    Share:

    Maharashtra: उल्हासनगर में 12वीं की छात्रा से कॉलेज का वॉचमैन छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

    Wed Oct 2 , 2024
    उल्हालनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) के उल्हासनगर (Ulhasnagar) में एक 12वीं (class 12) की छात्रा (student) से छेड़छाड़ (molesting) का मामला सामने आया है. पीड़िता ने बताया कि वो अपनी सहेली के साथ कॉलेज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कपड़े बदल रही थी. इसी दौरान वॉचमैन (watchman) ने उसके साथ अश्लील बातें कर छोड़छाड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved