• img-fluid

    देश में घटी हिंदुओं की आबादी, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और RJD को ठहराया जिम्मेदार

  • May 09, 2024

    डेस्क। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भारत को इस्लामिक राज्य बनाने का प्रयास बनाना चाहते हैं। उन्होंने देश में हिंदुओं की आबादी कम होने के लिए भी कांग्रेस और आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इन राजनीतिक दलों की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसा हुआ है।

    गिरिराज सिंह ने कहा, ‘‘देश में हिंदू आबादी में तेजी से गिरावट आ रही है। देश जब आजाद हुआ तब हिंदुओं की जनसंख्या कुल जनसंख्या का 88 प्रतिशत थी। यह अब 70 प्रतिशत पर आ गयी है जबकि मुस्लिम आबादी 1947 के सात फीसदी से बढ़कर लगभग 20 प्रतिशत हो गई है। यह सब कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। कांग्रेस और उसके सहयोगी तुष्टिकरण की राजनीति के माध्यम से भारत को एक इस्लामिक राज्य बनाना चाहते हैं।’’


    केंद्रीय मंत्री ने यह टिप्पणी प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के आंकड़े के बारे में पूछे जाने पर की। उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस सरकार ही थी जिसने 1971 के बाद विशेष रूप से बिहार और देश के अन्य हिस्सों में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं को आश्रय दिया। यह सब कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हुआ। यहां तक कि मुसलमानों की प्रजनन दर भी हिंदुओं से लगभग 1.25 प्रतिशत अधिक है।

    कांग्रेस और उसके गठबंधन सहयोगी संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन करके पिछले दरवाजे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। उन्होंने कहा “वे धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगा। इंडिया गठबंधन सनातन धर्म के खिलाफ है। उसके नेता अपनी वोट बैंक की राजनीति के तहत सनातन धर्म को निशाना बनाते हैं।

    Share:

    अनाथ आश्रम से गोद लिए बेटे ने मां की हत्या कर दीवार में चुनवा दी लाश, जानें वजह

    Thu May 9 , 2024
    श्योपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर जिले (Sheopur district) में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे (Son) ने अपनी विधवा मां (widow mother) की हत्या (murder) कर दी और शव को दीवार में चुनवा दिया। हैरान कर देने वाली बात ये है की बेटे ने अपना जुर्म छुपाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved