• img-fluid

    हेलो…सीएम हैल्पलाइन!… ट्रैफिक जवान ने चेकिंग के नाम पर चाबी छीनी, अभद्रता की, धमकाया

  • June 17, 2022

    • यातायात पुलिस के खिलाफ 40 महीने में दर्ज कराई गई 401 शिकायतें
    • सायबर क्राइम पुलिस भी पीछे नहीं, इनके खिलाफ 375 शिकायतें दर्ज

    भोपाल। हेलो…सीएम हैल्पलाइन, राजधानी में ट्रैफिक पुलिस चेकिं ग के नाम पर सताने लगी है। जबरन वाहन की चाबी छीन ली जाती है। अभद्रता की जाती है। चालानी राशि भरने के लिए आम आदमी के साथ अपराधियों का सलूक किया जाता है। बीमार आदमी का हवाला देने पर बहानेबाजी बताई जाती है। इनके खिलाफ कड़ा एक्शन होना चाहिये। जी हां कुछ इसी तरह के आरोपों के साथ चालिस महीनों में 1 जनवरी 2019 से 2 अप्रेल 2022 तक सीएम हैल्प लाइन में यातायात पुलिस के खिलाफ 401 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसी प्रकार सायबर क्राइम पुलिस के खिलाफ 375 शिकायतें बीते 40 महीनों में दर्ज कराई गई हैं। जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ सीएम हैल्प लाइन में दर्ज शिकायतों में अधिकांश मामले अभद्र व्यौहार, जबरन चाबी छीनना,चालान राशि को लेकर अनावश्यक दबाव बनाना जैसे मामले शामिल हैं। वहीं सायबर पुलिस के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों में अधिकांश मामले समय पर शिकायत न सुनने, आवेदन लेकर जगाह-जगाह भटकाने और प्रापर रिस्पांड न करने जैसे मामले शामिल हैं। कई फरियादियों ने शिकायत कटवाने के बाद दोबारा शिकायत करते हुए यह भी आरेाप लगाए हैं कि पुलिस ने बयान लेने के बहाने बुलाया और जिस मोबाइल से शिकायत दर्ज कराई उसे बल पूर्वक लेकर जबरन शिकायतें कटवाई हैं। इधर, यातायात पुलिस के डीसीपी हंसराज का कहना है कि कार्रवाई करते समय कई प्रकार की व्यौहारिक कठनाइयों का सामना पुलिस को करना पड़ता है। लोग शिकायत की धौंस देकर बिना चालानी राशि दिए वाहन ले जाना चाहते हैं। कई लोग कार्रवाई के समय जबरन उत्तेजित हो जाते हैं, समझाने पर भी नहीं मानते तब ऐसे लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा के मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। तब लोग सीएम हेल्प लाइन में अवैध वसूली और दुरव्यौहार करने जैसे अनर्गल आरोप लगाकर शिकायत दर्ज करा देते हैं। जांच में तमाम आरोप निराधार पाए जाते हैं।


    यातायात पुलिसकर्मी की जा चुकी है जान
    ऐसी केबिन में बैठकर नियमों के नाम पर अधिनस्तों पर ज्यादा से ज्यादा चालान काटने दबाव बनाने वाले अधिकारियों के कारण 7 अगस्त 2021 को यातायात पुलिस के एसआई को जान गवानी पड़ी थी। बता दें कि कोलार इलाके में रहने वाले इंजीनियर हर्ष मीणा (27) की ज्योति टॉकीज के पास नो-पार्किं ग में बाइक खड़ी थी। ट्रैफि क पुलिस की क्रेन इसे उठाकर क्राइम ब्रांच थाना परिसर ले आई थी। थोड़ी देर बाद हर्ष क्राइम ब्रांच थाना परिसर पहुंचा। एसआई श्रीराम दुबे ने 600 रुपए का चालान भरने के बाद ही गाड़ी छोडऩे की बात कही। हर्ष के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में वह घर से पैसे लेने चला गया। लंबे कुछ घंटे बाद वह लौटा। चालान कटवाया। इसके बाद वह वहीं खड़ा रहा। इसी बीच दुबे फ ोन पर बात करने लगे। तभी हर्ष ने जेब से चाकू निकाला और उनके पेट में घोंप दिया। इस हमले में उपचार के दौरान एसआई की मौत हो गई थी।

    Share:

    विभा पटेल और मालती राय ने जमा किया नामांकन

    Fri Jun 17 , 2022
    मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा की महापौर प्रत्याशी तो कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कमलनाथ की मौजूदगी में भरा नामांकन भोपाल। आज राजधानी में भाजपा और कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा। आज दोपहर में भाजपा और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी का नामांकन पत्र जमा होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved