• img-fluid

    मिस्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्‍त, सात शांति सैनिकों की मौत

  • November 13, 2020


    काहिरा । मिस्र (Egypt) के सिनाई प्रायद्वीप में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त (Helicopter crash) हो गया जिसमें अमेरिका, फ्रांस और चेक गणराज्य के सात शांति सैनिकों की मौत हो गयी। बहुराष्ट्रीय सुरक्षाबल एवं पर्यवेक्षक दल (एमएफओ) ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

    एमएफओ ने वक्तव्य में कहा, “ नियमित प्रशिक्षण के दौरान 12 नवंबर को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हमारे सात शांति सैनिकों की मौत से हम बेहद दुखी हैं। इन सैनिकों का संबंध तीन देशों से था। मारे गए शांति सैनिकों में पांच अमेरिका, एक फ्रांस और एक चेक गणराज्य का था।”

    इस दुर्घटना में एक शांति सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया। यह दुर्घटना मिस्र के शर्म-अल-शेख इलाके में हेलीकॉप्टर की नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुई। वक्तव्य के मुताबिक इस दुर्घटना के पीछे तकनीकी कारणों को जिम्मेदार बताया जा रहा है जिसकी जांच की जायेगी। मिस्र और इजरायल के अधिकारी राहत एवं बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

    गौरतलब है कि मिस्र और इजरायल के बीच 1978 में हुए शांति समझौते की निगरानी करने के लिए 13 देशों के एक हजार से अधिक शांति सैनिक मिस्र में तैनात हैं।

    Share:

    इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज हुए 1862, नए 195

    Fri Nov 13 , 2020
    इंदौर। आज की सीएमएचओ की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 195 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 2240 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए और 140907 रैपिड टेस्टिंग सैंपल और 946 सैम्पल आज प्राप्त किये गये थे। टेस्ट में 2024 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 35321 हो गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved