मध्‍यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन जमकर बरसेंगे मेघ

भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon) सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश (rain) दर्ज की गई है. वहीं कुछ जिलों में ओला वृष्टि (hail storm) भी दर्ज की गई है. झबुआ (Jhabua) में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के अनेकों जिलों में गरज के साथ वर्षा दर्ज की जायेगी.


मौसम वैज्ञानिकों द्वारा आने वाले दो से तीन दिनों में भरी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. गुरुवार को भिंड, मोरेना, ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी, अशोकनगर, विदिशा, छतरपुर, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, जबलपुर और मंडला में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में दर्ज की जा रही बारिश
वरिष्ट मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुरैना, श्योपुर कलां, ग्वालियर, सिवनी और बालाघाट में बिजली के साथ मध्यम गरज और बौछारें पड़ने की संभावनाएं हैं. इसके साथ ही दमोह, उज्जैन, गुना, अशोकनगर सागर, उत्तरी विदिशा, पश्चिम रायसेन, भीमबेटका, इंदौर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी आने की संभावनाएं हैं. देवास, पचमढ़ी, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंगपुर, भिंड, उत्तरी शिवपुरी, दक्षिणी टीकमगढ़, दक्षिणी छतरपुर, अलीराजपुर, नीमच, पूर्वी मंदसौर, आगर, दक्षिणी पन्ना और पश्चिमी कटनी में आधी रात में बारिश आने की संभावनाएं हैं.

प्रदेश का तापमान
मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश और आंधी दर्ज की जा रही है. जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35 डिग्री तक फिर से निवाड़ी और ग्वालियर में दर्ज किया गया है.

कुछ इस प्रकार रहा प्रदेश के जिलों का तापमान
खाजुराहो: 34.8 डिग्री. भोपाल: 32.5 डिग्री. इंदौर: 30.2 डिग्री. पचमढ़ी: 26.0 डिग्री. खंडवा: 31.1 डिग्री. रायसेन: 28.0 डिग्री. नर्मदापुरम: 32.0 डिग्री. बैतूल: 30.7 डिग्री. सिवनी: 25.4 डिग्री. धार: 30.1 डिग्री. सीहोर: 29.3 डिग्री. खरगोन: 33.0 डिग्री. ग्वालियर: 34.5 डिग्री. रतलाम: 32.0 डिग्री. शिवपुरी: 34.2 डिग्री. उज्जैन: 32.0 डिग्री. छिंदवाड़ा: 30.1 डिग्री. नौगांव: 30.8 डिग्री. अशोकनगर: 34.9 डिग्री. दमोह: 35.0 डिग्री. जबलपुर: 31.2 डिग्री. मंडला: 29.5 डिग्री. नीमच: 33.7 डिग्री. सतना: 33.8 डिग्री. रीवा: 32.4 डिग्री. सागर: 30.4 डिग्री. टीकमगढ़: 34.0 डिग्री. सीधी: 33.4 डिग्री. उमरिया: 31.5 डिग्री. बड़वानी: 31.7 डिग्री. मलंजखंड: 29.5 डिग्री. सेओनी: 28.2 डिग्री. सिंगरौली: 31.0 डिग्री. निवाड़ी: 35.1 डिग्री. छतरपुर: 33.8 डिग्री. राजगढ़: 31.7 डिग्री. कटनी: 30.3 डिग्री. शहडोल: 29.6 डिग्री. देवास: 28.6 डिग्री. गुना: 34.1 डिग्री. नीमच: 28.3 डिग्री. सजहानपूर: 29.4 डिग्री. अनूपपुर: 23.5 डिग्री. अगर मालवा: 29.2 डिग्री. नरसिंहपुर: 29.0 डिग्री

Share:

Next Post

T20 World Cup जीतने के बाद हार्दिक पांड्या-नताशा के बीच तलाक की फिर चर्चाएं

Thu Jul 4 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024)  के साथ अपने वतन भारत वापस लौट आई हैं. टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya-Natasha) भी अपने बाकी साथियों के साथ मुंबई आ गए हैं. लेकिन घर आने से पहले उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नताशा स्तांकोविक ने एक बार […]