• img-fluid

    इंदौर में छाया घना कोहरा, सुबह 5 से 8 बजे बंद रहा हवाई यातायात

  • October 05, 2024

    – दृश्यता 50 मीटर तक पहुंची, नहीं उतर पाया दिल्ली से आया विमान, डायवर्ट कर अहमदाबाद भेजा
    – घने कोहरे के कारण सुबह की 15 से ज्यादा उड़ानें हुईं लेट, यात्री परेशान

    इंदौर। इंदौर (Indore) में घने कोहरे (Heavy fog) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज कोहरा इतना घना था कि थोड़ी दूर की चीजें भी नजर नहीं आ रही थीं। इसका सबसे ज्यादा असर हवाई यातायात (air traffic) पर पड़ा। सुबह 5 से 8 बजे के बीच हवाई यातायात पूरी तरह बंद रहा। इसके बाद दृश्यता बढऩे पर उड़ानों का आना-जाना शुरू हुआ। इस दौरान दिल्ली से आए एक विमान को डायवर्ट कर अहमदाबाद भी भेजना पड़ा।


    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (यूके-913) सुबह 7.15 बजे दिल्ली से इंदौर आकर 8.10 बजे वापस दिल्ली जाती है। आज सुबह भी यह फ्लाइट तय समय पर इंदौर पहुंची, लेकिन इस समय कोहरा इतना घना था कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट को विमान न उतारने की सलाह दी। कुछ देर हवा में चक्कर लगाने के बाद पायलट विमान को डायवर्ट कर अहमदाबाद ले गया। विमान में 110 यात्री सवार थे। मौसम साफ होने के बाद विमान को आने की अनुमति दी गई, जिसके बाद यह 10.30 बजे इंदौर पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि आने और जाने वाली 15 से ज्यादा उड़ानें इसके कारण लेट हुईं। इसके कारण सुबह इंदौर आने और जाने वाले सैकड़ों यात्री घंटों परेशान होते रहे। कुछ दिनों से लगातार कोहरे के कारण उड़ानें लेट और डायवर्ट हो रही हैं। ठंड के साथ ही यह परेशानी बनी रहने की आशंका है।

    5 बजे गई बेंगलुरु उड़ान, लेकिन 5.30 बजे जाने वाली उड़ान को 8 बजे तक रुकना पड़ा
    विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह सबसे पहली उड़ान के रूप में 5 बजे इंडिगो की बेंगलुरु उड़ान रवाना हुई। इसके बाद कोहरा घना हो गया और 5.30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान 8 बजे रवाना हो सकी। 6 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट भी 7.55 बजे रवाना हुई। 6.10 बजे जबलपुर जाने वाली उड़ान 8.10 बजे रवाना हुई। 6.45 बजे लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 8.20 बजे गई। 6.55 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 9.10 बजे, 7.05 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 9.35 बजे, 7.05 बजे नागपुर जाने वाली फ्लाइट 8.10 बजे, 7.30 बजे अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 9.10 बजे रवाना हुई। इसी तरह आने वाली उड़ानों में 6.25 बजे हैदराबाद से आने वाली उड़ान 8.40 बजे आई। यह आज सुबह इंदौर में उतरने वाली पहली फ्लाइट थी। इसके बाद 6.35 बजे दिल्ली जाने वाली 9.10 बजे, 7.05 बजे अहमदाबाद से आने वाली 8.30 बजे आई। सुबह से बिगड़े उड़ानों के शेड्यूल के कारण पूरे दिन उड़ानें लेट नजर आएंगी।

    Share:

    Doctors gave 24-hour ultimatum to Bengal government, warned to start hunger strike

    Sat Oct 5 , 2024
    Kolkata. Junior doctors have decided to withdraw their ‘complete work stoppage’ strike, but despite this the doctors have continued their protests. In fact, on Friday, doctors were taking out a rally in Kolkata’s SSKM Hospital. During this, the police lathicharged the doctors’ rally. Doctors are angry with the lathicharge by the police. Despite the rain, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved