• img-fluid

    ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दो बसों की आपस में जोरदार टक्‍कर, 3 यात्रियों की मौत, 20 लोग घायल

  • December 18, 2022

    ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Greater Noida Expressway) पर रविवार सुबह दो बसों (buses) की जबर्दस्त भिड़ंत में तीन यात्रियों की मौत (Death) हो गई, जबकि 20 लोग घायल (Injured) हो गए। इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


    जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह दो बसें आपस में टकरा गईं। खबरों के मुताबिक, इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 लोग घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।

    पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

    Share:

    जब वियतनाम की सेना ने चटा थी US Army को धूल, B-52 पर भी गिराए थे बम

    Sun Dec 18 , 2022
    वैसे तो अमेरिका (US) आज दुनिया में महाशक्तियों की श्रेणी में आता है। यहां तक कि अमेरिका (US) ने कई लड़ाईयां भी लड़ी हैं और कई जीती हैं, किन्‍तु कुछ युद्ध उसके लिए गले की हड्डी बन गए थे। न निगलते बन रहा था और न उगलते बन रहा था। ऐसा ही एक युद्ध वियतनाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved