• img-fluid

    अफसर सुन लें, ये कॉफ्रेंस कोई कर्मकांड नहीं है: शिवराज

  • December 09, 2020

    • बिना लिए दिए जनता के काम करें
    • पोस्टिंग का आधार मेरिट ही होगा

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मैदानी अफसरों को दो टूक कह दिया है कि जो जनता के काम करेगा, वही फील्ड में टिक पाएगा। वे वीडियो कॉफ्रेेंस के जरिए प्रदेश के सभी कलेक्टर,एसपी, आईजी और संभागायुक्तों को संबोधित कर रहे थे। उन्हांने कहा कि ये कॉफ्रेेंस कोई कर्मकांड नहीं है। सुशासन देने का प्रभावी उपकरण है। सुशासन का मतलब बिना लिए-दिए समय पर जनता को सरकार की सुविधाओं का लाभ मिलना है। पोस्टिंग का आधार मेरिट ही होगा। पिछली सरकार की तरह ले देकर नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि वे यह सोचें कि वे कुर्सी पर अफसर बनकर बैठे हंै। टेबल के उस पार बैठा व्यक्ति की जगह अगर वे होते तो क्या करते। यदि आपके हाथ में आवेदन होता तो क्या करते। इस पर सोचना फिर काम के तरीके निकालें। कई बार काम नहीं करने के रास्ते निकालते हैं, लेकिन जनता की भलाई के रास्ते निकालें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य जनता को सुशासन देना है। जनता को काम के लिए चक्कर न काटना पड़ेे।

    कमिश्नर-आईजी शोभा की वस्तु नहीं
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर, एसपी, कमिश्नर-आईजी कोई शोभा की वस्तु नहीं है। उनकी अपनी भूमिका निभानी होगी। कलेक्टर-एसपी सीएम के प्रतिनिधि होते हैं। उन्हें जनता के बीच जाना होगा।

    कार्यकर्ता और जनता सम्मान
    मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि भाजपा की सरकार में कार्यकर्ताओं का सम्मान भी चाहिए। जनता का भी। जनता सर्वोपरी है। अब सभी जिलों की रेटिंग होगी। हर विभाग का परफॉर्र्मंेस तय होगा। बेहरत काम करें।

    Share:

    15 साल बाद सीपीए से जवाहर सिंह की छुट्टी

    Wed Dec 9 , 2020
    भोपाल विकास प्राधिकरण को लौटाई सेवा भोपाल। राज्य सरकार ने राजधानी में हर साल हजारों करोड़ रुपए का काम करने वाली संस्था राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए)के अधीक्षण यंत्री जवाहर सिंह की विदाई कर दी है। जवाहर सिंह सीपीए में जनवरी 2006 से पदस्थ थे। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में उनकी सेवाएं मूल संस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved