img-fluid

Health Tips: कम नींद की वजह से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां

  • March 03, 2025

    नई दिल्‍ली। समय पर सोना बहुत जरूरी है, लेकिन आज के बदलते दौरे में लेट नाइट सोना (late night sleep) एक फैशन बन गया है, जबकि ये आदत ठीक नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। आश्चर्य की बात तो ये है कि लोग जानते भी हैं कि कम नींद लेना सेहत के लिए हानिकारक है, फिर भी लापरवाही करते हैं। देर रात तक जागने के पीछे स्मार्ट फोन का इस्तामाल एक बड़ी वजह है, इसके साथ ही इंटरनेट का घंटों फिजूल इस्तमाल भी नींद को प्रभावित करता है।

    हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब आप पूरी नहीं नहीं लेते तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ा सकता है। इनमें गंभीर बीमारियां भी शामिल हैं। यही वजह है कि आपको समय रहत सर्तक हो जाना चाहिए। आइए नीचे जानते हैं कि कम नींद लेने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।



    नींद की कमी से हो सकती है ये 5 गंभीर बीमारियां
    1. हार्ट अटैक
    नींद की कमी से हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। सोते समय शरीर की अंदरूनी मरम्मत और सफाई होती है। नींद की कमी के कारण शरीर इस प्रक्रिया को नहीं कर पाता है, जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर का संभावना बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

    2. मानसिक समस्याएं
    नींद की कमी मानसिक समस्याओं को बढ़ा सकती है। कम सोने से मानसिक स्थिति पर सीधा असर पड़ता है। नींद की कमी के कारण हमारा दिमाग नई ऊर्जा नहीं जुटा पाता, जिससे कारण दिमाग तरोताजा नहीं हो पाता है। कम सोने से कई मानसिक समस्याएं हो जाती हैं, इनमें याददाश्त से जुड़ी परेशानी भी शामिल है।

    3. डायबिटीज
    नींद की कमी से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि अच्छी नींद नहीं लेने पर शुगर से भरपुर और जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारिया कम सोने के कारण हो सकता है।

    4. ब्रेस्ट कैंसर का खतरा
    कम नींद लेने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है, शरीर में कोशिकाओं को भी काफी नुकसान हो सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि हम समय पर सो जाएं।

    5. हड्डियों में कमजोरी
    नींद की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों में मौजूद मिनरल्स का संतुलन बिगड़ने लगता है, इसी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी शुरू हो जाती है।

    Share:

    कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्या मामले में एक आरोपी अरेस्ट, सूटकेस में मिला था शव

    Mon Mar 3 , 2025
    नई दिल्ली । कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (Congress worker Himani Narwal)की हत्या मामले(Murder Cases) की जांच में पुलिस (Police)को एक बड़ी सफलता(Big success) मिली है। खबर है कि सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिमानी का शव शनिवार को हरियाणा के रोहतक के पास हाईवे पर एक सूटकेस में मिला था। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved