• img-fluid

    स्वास्थ्य मंत्रालय का खुलासा, 50% आबादी अब भी नहीं लगाती Mask, सिर्फ इतने लोग लगा रहे

  • May 21, 2021

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर (Coronavirus 2nd Wave) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और रोजाना करीब 4 हजार लोगों की मौत हो रही है, जबकि लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं

    देश में 50 प्रतिशत लोग नहीं लगाते हैं मास्क
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की है और खुलासा किया है कि खतरे के बावजूद देशभर में 50 प्रतिशत लोग मास्क नहीं लगाते हैं। इसके सात ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जो लोग मास्क लगाते हैं वो भी सही से नहीं पहनते हैं। मास्क लगाने वालों में से किसी के नाक के नीचे, किसी के मुंह के नीचे होता है।

    सिर्फ 7 प्रतिशत लोग ही ठीक से लगाते हैं मास्क
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, जो 50 प्रतिशत लोग मास्क पहनते हैं, उनमें से 64 फीसदी लोग नाक नहीं ढकते हैं और सिर्फ मुंह पर मास्क लगाते हैं। वहीं 20 प्रतिशत लोग ठुड्डी पर पर पहनते हैं, जबकि 2 प्रतिशत लोगों का मास्क गले में लटकता रहता है। मास्क लगाने वालों में से 14 प्रतिशत लोग सही तरीके से मास्क लगाते हैं यानी कुल जनसंख्या के सिर्फ 7 प्रतिशत लोग ही प्रॉपर मास्क पहनते हैं।

    Share:

    Virat Kohli करेंगे बड़ा कारनामा, Test का World CUP जीतकर रच देंगे इतिहास

    Fri May 21 , 2021
    नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में रनों और शतकों की झड़ी लगाने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं। अगले महीने विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए नई चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। कप्तान के तौर पर विराट कोहली (Virat Kohli) को अग्निपरीक्षा से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved