• img-fluid

    नेतृत्वविहीन कांग्रेस के अस्तित्व पर संकट: नंदकिशोर यादव

  • January 09, 2021

    पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्वविहीन हो गयी है। पार्टी में कोई किसी का नहीं सुन रहा। संतरे की फांक की तरह कांग्रेस कई गुटों में बंटी है, जिसका छिलका उतर जाने के बाद सभी गूट साफ-साफ दिखने लगे हैं।

    पूर्व मंत्री यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यहां कहा कि जब कांग्रेस की महारानी और युवराज को ही पार्टी की चिंता नहीं है, तो डूबने के पहले हिचकोले ले रही इस पार्टी को दूसरा कौन बचाएगा। पार्टी का खस्ताहाल देख कांग्रेस के कार्यकर्ता भी धीरे-धीरे दूसरे दलों में शिफ्ट हो गये हैं। जो कुछ बच रहे हैं, वह शीघ्र ही दूसरे दलों के दामन थामने वाले हैं।

    यादव ने कहा कि असल में महारानी वृद्ध और बीमार हैं। बावजूद इसके पुत्र मोह के कारण पार्टी की बागडोर किसी दूसरे के हाथ में सौंप नहीं सकतीं। परिवार के अलावा उन्हें पार्टी के किसी और नेता पर भरोसा नहीं है। बात यह भी है कि कांग्रेस की महारानी, युवराज और शाहजादी ने पार्टी संगठन को मजबूती देने की कभी पहल भी नहीं। उनकी प्राथमिकता लोगों को गुमराह करने की रही। केंद्र की कल्याणकारी सरकार के खिलाफ लोगों को भड़काने में ही अपनी ऊर्जा लगाते रहे। कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग का साथ दिया, तो अब कृषि कानून के खिलाफ किसानों को गुमराह कर रहे हैं। एक कहावत है न कि ‘जो दूसरों के रास्ते में कुआं खोदता है वह खुद उस में गिरता है’। कांग्रेस के साथ भी यहीं बात है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    विनय मिश्रा के साथ 'भतीजे' गए थे विदेश, अब जाएंगे जेल : विजयवर्गीय

    Sat Jan 9 , 2021
    कोलकाता। भाजपा के महासचिव व प्रदेश प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे को जेल भेजने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गौ तस्करी के जरिए हासिल होने वाले करोड़ों रुपये का हेरफेर सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं तक करने वाले तृणमूल युवा के महासचिव विनय मिश्रा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved