• img-fluid

    हरियाणाः कांग्रेस के पीछे लामबंद हुए था जाट समुदाय, BJP ने नहीं छोड़ा साथ, सैनी कैबिनेट में दो को बनाया मंत्री

  • October 18, 2024

    चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) की नई सरकार की कैबिनेट (New Government, Cabinet) का गठन हो चुका है। बड़ा सवाल था कि क्या इस कैबिनेट में जाट समुदाय (Jat community) को भी जगह मिलेगी? वजह, चुनाव में जाट पूरी तरह से कांग्रेस (Congress) के पीछे लामबंद हो गए थे। लेकिन भाजपा (BJP) ने जाट का साथ नहीं छोड़ा है। ओबीसी, दलित, अहीर, गुर्जर समेत अन्य जातियों के साथ भाजपा ने जाट समुदाय को भी साधने की कोशिश की है। इस चुनाव में कांग्रेस (Congress) के पीछे लामबंद हुए जाट समुदाय से भी सैनी कैबिनेट (Saini Cabinet) में दो मंत्री बने हैं। जाट हरियाणा (Haryana) की आबादी में संख्या बल के लिहाज से चौथे नंबर हैं। जाट समुदाय के दो मंत्री हैं, श्रुति और पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा। यह भी गौरतलब है कि ढांडा और बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ही दो मंत्री हैं जो पिछली सैनी सरकार में भी मंत्री थे और चुनाव जीतने में सफल रहे। इसमें भी ढांडा एकमात्र नाम हैं, जिन्हें इस कैबिनेट में फिर से शामिल किया गया है।


    इस बार कैबिनेट में सबसे ज्यादा तवज्जो ओबीसी समुदाय के नेताओं को दी गई है। इनमें सीएम सैनी के अतिरिक्त बादशाहपुर विधायक राव नरबीर सिंह, बड़वाला विधायक रनबीर सिंह गंगवा, तिगांव विधायक राजेश नागर और आरती शामिल हैं। जहां गंगवा कुम्हार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, वहीं आरती और नरबीर अहीर। इसके अलावा नागर गुर्जर हैं। कैबिनेट में आरती और नरबीर को शामिल किए जाने का भी महत्व है। माना जा रहा है कि ऐसा करके भाजपा दक्षिणी हरियाणा को अधिक प्रतिनिधित्व देने के प्रयास में है। यह वही इलाका है, जिसने 2014 से पार्टी की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई है।

    इस बार जाटों की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने दलित वोटरों पर फोकस किया था। दलित वोटरों का ध्यान रखते हुए पार्टी ने इस बार वाल्मिकि जयंती पर शपथ-ग्रहण का कार्यक्रम रखा। सीएम सैनी शपथ लेने से पहले पंचकुला के वाल्मिकि मंदिर भी पहुंचे थे। इसके अलावा मनोहर लाल खट्टर के समय से ही भाजपा के वोटर रहे पंजाबी समुदाय को भी अनिल विज के रूप में कैबिनेट में प्रतिनिधित्व दिया गया है। गोहाना विधायक अरविंद शर्मा और पलवल के गौरव गौतम के रूप में कैबिनेट में दो ब्राह्मण भी कैबिनेट में हैं। इसके अलावा बनिया समुदाय से फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल और राजपूत फेस के तौर पर रादौर विधायक श्याम सिंह राणा हैं।

    Share:

    विवादों से घिरी कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिली हरी झंडी

    Fri Oct 18 , 2024
    मुंबई। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘इमरजेंसी’ बीते कई हफ्तों से रिलीज को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की ये फिल्म सेंसर बोर्ड में अटकी थी। सेंसल बोर्ड (Sense Board) ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई हुई थी। अब सेंसर बोर्ड ने गुरुवार को इस फिल्म को हरी झंडी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved