• img-fluid

    Haryana Election: कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, ये वरिष्ठ नेता संभालेंगे कमान

  • September 15, 2024

    नई दिल्ली। हरियाणा (Haryana) में 10 साल से सत्ता में दूर कांग्रेस (Congress) ने विधानसभा चुनाव (Haryana Election) के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अब पार्टी ने हरियाणा विधान सभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के लिए अपने वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति (Appointment of senior supervisors) कर दी है। कांगेस ने राजस्थान (Rajasthan) के पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Former CM Ashok Gehlot), पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन (Ajay Maken) और पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) को वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से अशोक गहलोत, अजय माकन और प्रताप बाजवा को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।


    अमेठी में जादू चला चुके जादूगर
    अशोक गहलोत को राजनीति का जादूगर कहा जाता है। इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें अमेठी लोकसभा क्षेत्र के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने स्मृति ईरानी को हराकर सबको हैरान कर दिया था। स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के कारण गहलोत करीब तीन महीने से घर पर ही डॉक्टर की सलाह से आराम कर रहे थे लेकिन 6 सितंबर को उन्होंने ट्वीट कर कर कहा था किया कि अब मैं स्वस्थ्य हूं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पहले हरियाणा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया और अब हरियाणा चुनाव का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया।

    कांग्रेस ने राज्यसभा सांसद अजय माकन को उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक बनाया गया था। माकन को पहले भी कई राज्यों में ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं, प्रताप सिंह बाजवा को हिमाचल प्रदेश चुनाव के दौरान वहां का पर्यवेक्षक बनाया गया था। प्रताप सिंह बाजवा पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

    चुनाव प्रबंधन से लेकर सरकार बनाने तक की जिम्मेदारी
    चुनाव प्रबंधन, चुनाव कैंपेन, घोषणा पत्र से लेकर सरकार गठन करवाने व इसके बाद सीएम का नाम तय करवाने तक की जिम्मेदारी सीनियर ऑब्जर्वर की होती है।

    हाईकमान को गुटबाजी से नुकसान का डर
    कांग्रेस में हरियाणा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद गुटबाजी बढ़ गई है। पार्टी भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी कुमारी सैलजा व रणदीप सुरजेवाला के गुटों में बंट गई है। ऐसे में कांग्रेस ने चुनाव की देखरेख के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। अशोक गहलोत, अजय माकन और पंजाब विधानसभा में कांग्रेस की तरफ से विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को निगरानी के लिए भेजा गया है।

    Share:

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं मोहम्मद शमी, अभी पूरी तरह नहीं हुए फिट

    Sun Sep 15 , 2024
    नई दिल्ली। भारत (India) के अनुभवी तेज गेंदबाज (Experienced fast bowler) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भारतीय टीम (Indian team) में अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पिछले कुछ सप्ताह से कई रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अगले महीने न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved