• img-fluid

    हरियाणा में CM पद को लेकर भाजपा में बढ़ी दावेदारी, धर्मेंद्र प्रधान ने अनिल विज के दावे को किया खारिज

  • September 16, 2024

    करनाल । हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) के दौरान भाजपा नेताओं (BJP Leaders) के बीच मुख्यमंत्री पद (Chief Minister post) को लेकर दावेदारी बढ़ती जा रही है। सीनियर नेता और पूर्व मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने कहा कि चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे। हालांकि, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) ने साफ कर दिया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Naib Singh Saini) भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में राज्य में जीत की हैट्रिक बनाएगी।

    अनिल विज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी प्रधान ने करनाल में संवाददाताओं को जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘एक पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने ऐसा कहा होगा, लेकिन नायब सिंह सैनी भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा हरियाणा में विधानसभा चुनाव राज्य के लोकप्रिय नेता सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में विजयी होकर भाजपा हैट्रिक बनाएगी।


    खट्टर की जगह सैनी बनाए गए थे सीएम
    धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण पर हालिया टिप्पणी हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक मुद्दा होगी। उन्होंने दावा किया, ‘कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह आरक्षण खत्म कर देगी। यह कोई नई बात नहीं है। उनका बयान कांग्रेस की मानसिक स्थिति को दर्शाता है।’ गौरतलब है कि मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह सैनी को सीएम बनाया गया था। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।

    आखिर अनिल विज ने क्या कहा
    अनिल विज ने कहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद अगर पार्टी सत्ता में लौटती है तो वह मुख्यमंत्री पद के लिए दावा पेश करेंगे। 6 बार के विधायक विज की इस टिप्पणी से पहले ही भाजपा स्पष्ट कर चुकी थी कि अगर वह सत्ता में लौटती है तो नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बावजूद विज ने कहा, ‘मैंने आज तक पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा। हरियाणा के लोग मुझसे मिलने आ रहे हैं। यहां तक ​​कि अंबाला में भी लोग मुझसे कहते हैं कि मैं सबसे वरिष्ठ हूं, लेकिन मैं मुख्यमंत्री नहीं बना। लोगों की मांग और वरिष्ठता के आधार पर इस बार मैं मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश करूंगा।’

    Share:

    Maldives: मालदीव को अब अफसोस! भारत संग रिश्ते पर बोले विदेश मंत्री, कहा- दूर हुईं गलतफहमियां

    Mon Sep 16 , 2024
    माले । मालदीव (Maldives)के विदेश मंत्री मूसा जमीर(Foreign Minister Musa Zameer) ने स्वीकार किया है कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (President Mohamed Muizzu)के नेतृत्व वाली सरकार (led government)के शुरुआती दिनों में भारत-मालदीव संबंध कठिन दौर से गुजरे, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि दोनों देशों ने ‘गलतफहमियां’ दूर कर ली हैं। जमीर ने शुक्रवार को श्रीलंका […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved