• img-fluid

    हरियाणा विधानसभा चुनाव : इस सीट से चुनाव लड़ेंगी पंजाब सीएम की पत्नी! सपा को दो सीटें

  • September 09, 2024

    चंडीगढ़। हरियाणा (Haryana) में कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सीट समझौते पर सहमति बन गई है और दोनों दल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तर्ज पर विधानसभा चुनाव (assembly elections) भी साथ मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस आप को छह विधानसभा सीटें देने पर सहमत हो गई है। इसके अलावा कांग्रेस ने सपा (SP को भी दो सीटें दी हैं।

    हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया और आप नेता राघव चड्ढा के बीच रविवार को भी बैठक हुई। सूत्रों का दावा है कि आप दस सीटें मांग रही थी, लेकिन कांग्रेस ने उनको इतनी सीटें देने से साफ इन्कार कर दिया। कांग्रेस ने छह सीटों का ऑफर किया, जिस पर आप ने सहमति जताई है।


    सूत्रों के अनुसार, पंजाब के साथ लगी पिहोवा, कलायत, जींद और एनसीआर में गुरुग्राम, ओल्ड फरीदाबाद और पानीपत ग्रामीण विधानसभा सीट आप को देने पर सहमति बनी है। उधर, आप पार्टी की ओर से पंजाब के साथ ही लगती गुहला चीका सीट भी मांगी है, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी है।

    दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र सीट से डॉ. सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा था। नौ विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में आप ने गुहला चीका, पिहोवा, शाहाबाद और कलायत हलकों में जीत दर्ज की थी।
    शेष पांच सीटों पर भाजपा जीती थी। आप इसी जीत को आधार बनाते हुए इन चारों सीटों के साथ साथ एनसीआर में सीटें चाह रही थी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को भी दो सीटें हैं। एनसीआर में शामिल हथीन और सोहना विधानसभा सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं।

    पिहोवा से चुनाव लड़ सकती हैं पंजाब के सीएम की पत्नी
    कुरुक्षेत्र जिले की पिहोवा विधानसभा पंजाब के साथ लगती सीट है। भगवंत मान की यहां ससुराल है और पूरा इलाका पंजाबी बहुल है। खुद अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पिहोवा में कई रैलियां कर चुके हैं और यहां से भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर या ससुर चुनाव लड़ सकते हैं।

    जींद
    यहां से आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट वैश्य बहुल है और पहले भी कई बार यहां से वैश्य समाज के नेता विधायक बन चुके हैं। डॉ. गुप्ता जींद के गांव शामलो कलां के मूल निवासी हैं।
    कलायत
    यहां से आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। ढांडा कैथल के ही गांव धनौरी से हैं और यहां पिछले काफी समय से सक्रिय हैं।

    पानीपत ग्रामीण
    यह जाट बहुल क्षेत्र है। आप के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक हैं और हलके के बड़े गांव उग्राखेड़ी के रहने वाले हैं। वह यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। आप को यहां पर प्रवासी मतदाताओं से उम्मीद है।

    गुरुग्राम और ओल्ड फरीदाबाद
    दोनों सीटें दिल्ली के साथ लगती हैं और दिल्ली में भी आप की सरकार है। इसलिए शहरी क्षेत्र के साथ प्रवासी मतदाताओं वाली इन सीटों पर भी आप को जीत की उम्मीद है।

    Share:

    सदस्यता अभियान में इंदौर के पांच विधानसभा क्षेत्र पिछड़े... मंत्री विजयवर्गीय और मेंदोला के क्षेत्र ने लाज बचाई

    Mon Sep 9 , 2024
    क्षेत्र क्र. 3, 4, 5 के साथ राऊ-महू पिछड़े तो टॉप 10 में मल्हारगढ़… दूसरे-तीसरे नंबर पर इंदौर की 2 और 1 नं. विधानसभा इन्दौर। भाजपा (BJP) के सदस्यता अभियान (Membership Campaign) को लेकर प्रदेश संगठन द्वारा जारी आंकड़ों में इंदौर (Indore) की पांच विधानसभाएं पिछड़ गई हंै। इनमें 3, 4 और 5 तथा राऊ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved