मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर (Khushi Kapoor) पिछले दिनों ‘द आर्चीज’ (The Archies) फेम एक्टर वेदांग रैना (Vedang Raina) को डेट करने के लिए सुर्खियों में रही थीं। ना ही वेदांग और ना ही खुशी कपूर ने तब इस बारे में खुलकर कुछ कहा, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अपनी बहन जाह्नवी कपूर के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए अब खुशी कपूर ने भी एक पेन्डेंट के जरिए अपनी मोहब्बत का ऐलान किया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट की जिस पर उनके और उनके बॉयफ्रेंड वेदांग के नाम के इनीशियल्स लिखे थे।
खुशी ने पहना वेदांग के नाम का पेन्डेंट?
फिल्म ‘लवयापा’ में नजर आईं खुशी कपूर ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वह एक बेहद खूबसूरत पेन्डेंट पहने नजर आ रही हैं। खुशी कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में एक हर्ट इमोजी बनाया है। कुछ तस्वीरों में उनके क्लोज अप शॉट भी हैं, जिनमें पेन्डेंट पर उनके और वेदांग के नाम का पहला अक्षर (V और K) लिखे हुए हैं और बीच में एक खूबसूरत गोल्डन हर्ट नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
कई जगहों पर साथ नजर आया कपल
बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर और वेदांग के बारे में खबरें उड़नी तब शुरू हुईं जब दोनों को कुछ मौकों पर अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया। पहले जहां दोनों खुशी के बर्थडे पर साथ नजर आए वहीं बाद में अनंत अंबानी की शादी में भी दोनों को साथ स्पॉट किया गया। खुशी के बर्थडे वाले वीडियो में वेदांग बहुत क्यूट अंदाज में अपनी लव इंट्रेस्ट की जुल्फें संभालते नजर आ रहे हैं जब वह बर्थडे केक पर लगीं कैंडिल को फूंक मारकर बुझा रही हैं। वहीं अनंत अंबानी की शादी में दोनों को हाथों में हात लिए चलते देखा जा सकता है।
खूब चर्चा में रहीं रिलेशनशिप की खबरें
वहीं जाह्नवी कपूर को इसी इवेंट में शिखर परहिया के साथ स्पॉट किया गया था। पिछले साल खुशी और वेदांग के एक दूसरे को डेट करने की खबरें खूब वायरल हुईं। दोनों बम्बल एप्प पर थे और उनकी तस्वीरों में उनके डेट करने और रिलेशनशिप में होने की खबरों को और हवा दी। बात करें उनकी हालिया पोस्ट की तो इस पर लोगों का रिएक्शन काफी क्रेजी है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “वो V और K वाला पेन्डेंट बहुत कुछ बता रहा है।” बहुत से लोगों ने उनके पेन्डेंट का जिक्र किया है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved