img-fluid

दक्षिणी गाजा में हमास ने रेड क्रॉस को सौंपे दो बंधक, मार्च तक चलेगा युद्धविराम का पहला चरण

February 01, 2025

डेस्क। इस्राइल के साथ युद्धविराम समझौते के तहत हमास ने दक्षिणी गाजा पट्टी में दो बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया। इस साल की शुरुआत में 19 जनवरी से शुरू हुए इस युद्ध विराम का उद्देश्य इस्राइल और हमास के बीच घातक और विनाशकारी संघर्ष को समाप्त करना है। बता दें कि इस्राइल और हमास के बीच युद्धविराम का पहला चरण मार्च की शुरुआत तक चलेगा, जिसमें हमास इस्राइल के 33 बंधकों को रिहा करेगा। इसके बदले में इस्राइल करीब दो हजार फलस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए तैयार हुआ है।


हमास ने अमेरिकी इस्राइली बंधक कीथ सीगल को रेड क्रॉस को सौंप दिया। वे इस्राइल के साथ युद्धविराम समझौते के तहत शनिवार को रिहा किए जाने वाले तीसरे बंधक हैं। इससे पहले, आतंकवादियों ने दक्षिणी गाजा पट्टी के खान यूनिस शहर में 35 वर्षीय यार्डन बिबास और 54 वर्षीय फ्रांसीसी-इजरायली ओफर काल्डेरोन को रेड क्रॉस को सौंप दिया था।

इस युद्धविराम के दौरान पहले तीन बंधकों को रिहा किया गया था, जिसके बदले में इस्राइल की तरफ से पकड़े गए 90 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया गया था। इसके बाद हमास ने आठ बंधकों को रिहा किया, जिसमें तीन इस्राइली और पांच थाईलैंड के नागरिक शामिल हैं। बदले में इस्राइल ने भी 110 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया।

Share:

'उन्होंने बहुत कुछ सहा', अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर नागा चैतन्य ने दी प्रतिक्रिया

Sat Feb 1 , 2025
डेस्क। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ उनकी करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। हालांकि, फिल्म की शानदार सफलता के बावजूद अभिनेता इसका पूरी तरह से आनंद नहीं ले पाए। दरअसल, संध्या थिएटर मामले में वह गिरफ्तार हो गए थे और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। अब पहली बार नागा चैतन्य ने अल्लू […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved