img-fluid

सड़क के आधे हिस्से में पार्किंग

  • November 20, 2024

    जबलपुर। जैसे-जैसे जबलपुर शहर की आबादी बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे मोटरसाइकिल स्कूटर मोपेड सहित चार पहिया वाहनों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम के वक्त यातायात अस्त व्यस्त हो जाता है। ऐसी स्थिति में वाहनों को स्टैंड करने की जगह नहीं बचती। करमचंद चौक से नौदरा ब्रिज की ओर जाने वाला मार्ग सबसे ज्यादा अस्त-व्यस्त है। जयंती कॉम्लेक्स के बाहर हालात और भी बेकाबू हैं। आधी सड़क पर वाहनों की पार्किंग की वजह से हर वक्त जाम लगता है। यही हाल घमापुर चौक का है। शहर के भीतरी हिस्सों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसे नियंत्रित करने के लिए प्रशासन के पास कोई व्यवस्था नहीं है। आधे से ज्यादा ट्रैफिक सिग्नल जब चाहे तब बंद रहते हैं। शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर लंबे अरसे बाद भी ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं की गई है।

    Share:

    इनफिनिटी हार्ट इंस्टीट्यूट में कैप्सूल पेसमेकर इम्प्लांट, 60 साल के मरीज की बचाई जान

    Wed Nov 20 , 2024
    जबलपुर। शहर के इंफिनिटी हॉर्ट इंस्टिट्यूट में 60 साल के मरीज को कैप्सूल पेसमेकर इम्प्लांट कर उसकी जान बचाई है। मध्य भारत का यह पहला कैप्सूल पेजमेकर इम्प्लांट है जो यहां पर वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित अग्रवाल व उनकी टीम ने इस पद्धति को अपनाते हुए सफल इलाज किया है। पत्रकारों को जानकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved