• img-fluid

    आधे महाराष्ट्र का चुनाव मध्य प्रदेश के नेताओं के भरोसे

  • October 06, 2024

    • – कमजोर क्षेत्रों की कमान मध्यप्रदेश के ताकतवर नेताओं के हाथों में
    • – आज पूरे प्रदेश में घर-घर दस्तक देंगे भाजपा कार्यकर्ता
    • – संघ के गढ़ नागपुर में आज कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में महासंपर्क
    • – इंदौर के कई नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी

    इंंदौर, विशेष संवाददाता। चुनाव की तारीखों की घोषणा के पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में चुनावी कमान अपने पक्ष में करने के लिए कमर कस ली है। इस बार आधे महाराष्ट्र की कमान मध्य प्रदेश के नेताओं के जिम्मे है और इसमें भी वह क्षेत्र शामिल है जहां भाजपा की हालत ठीक नहीं बताई जा रही।

    सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान इसी पखवाड़े होने की संभावना है। चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देने के मकसद से भाजपा ने आज महाराष्ट्र में महासंपर्क अभियान रखा है। महाराष्ट्र के सारे दिग्गज नेताओं के साथ ही देश के कई बड़े भाजपा नेता भी आज इस महासंपर्क अभियान में सडक़ पर रहेंगे। संघ के गढ़ नागपुर में प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इसकी कमान संभालेंगे। यहां के 12 विधानसभा क्षेत्र की कमान विजयवर्गीय ने संभाल रखी है और हर विधानसभा क्षेत्र में उनके समर्थक अहम भूमिका में है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी घर-घर पहुंचकर संपर्क में जुटे थे। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां तथा महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर लोगों से चर्चा की। यह अभियान आज देर रात तक चलेगा और पार्टी की तैयारी इस बात को लेकर है कि एक भी घर न छूटे।

    [
    इंदौर के यह नेता नागपुर में तैनात
    इंदौर के जिन नेताओं को नागपुर में तैनात किया गया है उनमें विजयवर्गीय के भरोसेबंद इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक वीरेंद्र व्यास, एमआईसी सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर और जितेंद्र शर्मा प्रमुख है। इनमें से व्यास के पास फडणवीस के विधानसभा क्षेत्र की कमान है। भाजपा ने संघ के गढ़ में हर हालत में जीत को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना रखा है और इसी के चलते गडकरी और फडणवीस जैसे दिग्गज नेताओं का क्षेत्र होने के बावजूद यहां विजयवर्गीय को कमान सौंप गई है। वे यहां लगातार दौरे कर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं और चुनाव के सारे सूत्र उन्ही के हाथ में है।

    लाडक़ी बहना को भुनाने में लगी है पार्टी
    लाडली बहना जैसी योजना के दम पर मध्य प्रदेश में फतह हासिल करने वाली भाजपा ने महाराष्ट्र में 3 महीने पहले लाडकी बहना योजना लागू की है। इसके तहत महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। पार्टी योजना का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेना चाहती है इसी के तहत अब कार्यकर्ताओं को घर-घर भेज कर योजना के फार्म भरवाए जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यदि यह मास्टर स्टोक चल गया तो एक बार फिर महाराष्ट्र की सत्ता पर भाजपा शिवसेना गठबंधन काबिज हो सकता है।

    अजीत पवार से गठबंधन घाटे का सौदा रहा
    महाराष्ट्र में पिछले 1 महीने से सक्रिय मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं के मुताबिक एनसीपी के अजीत पवार धड़े से गठबंधन पार्टी के लिए घाटे का सौदा रहा और इसके कारण राज्य के एक बड़े हिस्से में भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस गठबंधन को लेकर यहां के भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासी नाराजगी है।

    Share:

    शहर के युवाओं को मिलेगी स्पेस की उड़ान

    Sun Oct 6 , 2024
    इंदौर (Indore)। शहर के एजुकेशन सिस्टम ने पिछले कुछ सालों में प्रीमियम लेवल तक का सफर किया है, जहां आज यह शहर एजुकेशन हब के रूप में उभर रहा है। मॉडर्न और एडवांस कोर्सेस की शुरूआत को लेकर युवाओं को अंतरिक्ष के क्षेत्र में प्रेरित करने के लिए शहर ने शिक्षा के नए आयाम स्थापित […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved