• img-fluid

    Haiti: शहर में बड़ा नरसंहार, हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

  • October 04, 2024

    पोर्ट ऑ प्रिंस (हैती)। अफ्रीकी देश (African Countries) हैती (Haiti) में भीषण नरसंहार हुआ है। इससे लोगों में दहशत फैल गई है। यह घटना हैती के पोंट सोनडे (Pont Sonde) शहर में 03 अक्टूबर को हुई। बताया जा रहा है कि एक गिरोह के लोगों ने बृहस्पतिवार को तड़के पोंट सोनडे शहर पर हमला कर दिया। इस दौरान कई बच्चों सहित 20 से अधिक लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए। एक मानवाधिकार संगठन ने यह जानकारी दी।



    वार्ता, सुलह एवं जागरूकता आयोग की प्रवक्ता बेर्टाइड हारेस ने बताया कि ग्रान ग्रिफ गिरोह के लोगों ने पोंट-सोनडे शहर में हमला किया और घरों और कारों को आग लगा दी जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए। उन्होंने ‘रेडियो किस्केया’ से कहा, ‘‘ बहुत से लोग इलाका छोड़कर भाग गए।’’ सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में लोगों का एक समूह झाड़ियों के बीच से भागता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें एक महिला की सांस फूल रही थी और वह कह रही है, ‘‘ कहां जाए’’।

    गिरोह में 100 से ज्यादा सदस्य शामिल
    एक अन्य वीडियो में गिरोह के लोगों के आने की बात सुनकर बड़ी संख्या में लोग सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। हारेस और अन्य लोगों ने निकट के तटीय शहर सेंट-मार्क की पुलिस की आलोचना की और कहा कि उसने पोंट-सोनडे में हमले के दौरान लोगों की मदद करने के वास्ते कोई कदम नहीं उठाया। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस गिरोह में लगभग 100 सदस्य हैं और उन पर हत्या, बलात्कार, डकैती और अपहरण जैसे अपराधों का आरोप हैं।

    Share:

    नया ठेका समय पर न कर पाने के कारण परिवहन विभाग कर रहा आधुनिकीकरण का ढोंग

    Fri Oct 4 , 2024
    – अब नहीं मिलेंगे लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड, ऐप या कागज से चलाना पड़ेगा काम – आरटीओ में कार्ड बनाने वाली कंपनी का ठेका खत्म होने के बाद कार्ड जारी करने का सिस्टम बंद हुआ इंदौर। इंदौर सहित मध्यप्रदेश प्रदेश परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड सप्लाय और प्रिंट करने वाली स्मार्टचीप कंपनी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved