• img-fluid

    शादी के बाद प्रेम प्रसंग करने वाली महिला के बाल काटे, मुंह पर कालिख पोती

  • July 29, 2024

    प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र में कथित रूप से पंचायत के फरमान पर एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए गए और मुंह पर कालिख पोत दी गई। पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने सोमवार को बताया कि हथिगवां थाना क्षेत्र के छोटकी इब्राहिमपुर गांव में एक विवाहिता का अपने ही गांव के एक विवाहित व्यक्ति से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था।


    राय के अनुसार, ”प्रेम प्रसंग का पता लगने पर महिला का पति मुंबई से लौटा। रविवार को महिला के मायके के लोगों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला और उसका प्रेमी भी मौजूद था।” ऐसा आरोप है कि पंचायत ने गांव के मान-सम्मान के लिए दोनों को सजा का फरमान सुनाया, जिसके तहत लोगों ने महिला को पेड़ से बांधकर उसके बाल काट दिए और मुंह पर कालिख पोत दी।

    जब प्रेमी ने महिला को बचाने का प्रयास किया, तो उसकी पिटाई कर दी गई, जिसके बाद वह मौके से भाग गया। राय के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पीड़िता को थाना ले आई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी निरीक्षक नंद लाल सिंह की तहरीर पर 20 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया। राय के मुताबिक, पांच आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

    Share:

    इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ा तनाव, भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

    Mon Jul 29 , 2024
    डेस्क। इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने लेबनान में अपने नागरिकों को सावधानी बरतने और वहां की यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। लेबनान के बेरूत में भारतीय दूतावास ने सोमवार को देश में भारतीय नागरिकों को सावधानी बरतने […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved