• img-fluid

    आज शादी में जाना था, मजाक-मजाक में भाई ने फांसी का फंदा लगा लिया

  • April 24, 2024

    इंदौर। रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जाने की तैयारी कर रहे नाबालिग भाई-बहन का मजाक-मजाक में विवाद हो गया। कुछ देर बाद भाई ने फांसी लगा ली। एरोड्रम थाना क्षेत्र की पद्मालय कॉलोनी के रहने वाले 17 साल के शौर्य पिता अशोक यादव ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि आज पूरा परिवार रिश्तेदार के यहां शादी में जाने वाला था। इसे लेकर रात को घर में बैग में कपड़े भरने और अन्य प्रकार की तैयारियां की जा रही थीं। शौर्य की एक छोटी बहन है।

    दोनों भाई-बहन को बीच कपड़े जमाने की बात को लेकर मजाक चल रहा था। दोनों चाहते थे कि बैग में ऊपर उनके कपड़े जमाए जाएं। घरवालों ने शौर्य को कहा कि तू बड़ा है, बेटी के कपड़े जमा लेने दे। इस पर शौर्य गुस्सा हो गया और ऊपर के कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। जैसे-तैसे उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच पाई। शौर्य के पिता अशोक प्रॉपर्टी का काम करते हैं। शौर्य ने वेदांत एकेडमी से 12वीं पास की थी। उसने कॉलेज में एडमिशन ले लिया था। वह एक कोचिंग क्लास में पढ़ाई के लिए जाता था। बताया जा रहा है कि वह होनहार छात्र था।


    शादी में आई बच्ची… झूले की रस्सी पर लटकी मिली
    उधर, 13 साल की बच्ची भी फांसी के फंदे पर लटकती मिली। वह मामा परिवार के यहां शादी समारोह में परिजन के साथ आई थी। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। तेजाजी नगर पुलिस ने बताया कि 13 साल की कविता पिता मुकेश के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। वह मामा परिवार के यहां एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। जिस घर में शादी हो रही थी उसके सामने वाले घर में कविता झूले की रस्सी पर लटकी मिली। उसे एक बच्चे ने देखा तो शादी में आए लोगों को घटना बताई। फंदा काटकर कविता को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच पाई। पता लगाया जा रहा है कि कहीं झूला झूलने में झूले की रस्सी कसने से तो कविता को फांसी नहीं लगी। हालांकि पुलिस आत्महत्या वाले बिंदु पर भी जांच कर ही है, लेकिन इसकी संभावना कम नजर आ रही है। कविता प्रशांत विद्या मंदिर में 7वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। उसकी एक बहन और दो भाई हैं।

    Share:

    स्कूल में आग, रिकॉर्ड जला चलते कंटेनर में आग, पापड़ फैक्ट्री सहित आठ स्थानों पर भी हादसा

    Wed Apr 24 , 2024
    इंदौर। शहर के आठ स्थानों पर कल रात से आज सुबह तक आग लगने की घटना हुई, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ। गांधीनगर में एक सरकारी स्कूल में आग लगने से रिकॉर्ड जल गया। मांगलिया टोल प्लाजा के पास चलते कंटेनर में आग लगी। मिली जानकारी के अनुसार कल रात गांधीनगर क्षेत्र के शासकीय नूतन […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved