• img-fluid

    हैवानियत: त्रिपुरा में बेटे ने मां को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया

  • September 30, 2024

    नई दिल्‍ली। पश्चिमी त्रिपुरा (Western Tripura) से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां दो बेटों ने अपनी 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना शनिवार रात चंपकनगर थाना क्षेत्र के खमारबाड़ी में हुई।

    पहले जानिए उस परिवार के बारे में
    महिला के पति की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद अपने दो बेटों के साथ रह रही थी। उसका तीसरा बेटा अगरतला में रहता है।



    पुलिस ने क्या बताया?
    जिरनीया के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी कमल कृष्ण कोलोई ने बताया कि एक महिला को जिंदा जला देने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाइ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। वहां टीम को पेड़ से बंधा जला हुआ शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

    आज कोर्ट में पेशी
    उन्होंने बताया कि हमने मामले में कथित संलिप्तता के लिए उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में भेजने की मांग की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

    Share:

    Pakistan: 6 मंत्रालय पर लटका ताला, 1.5 लाख नौकरियां खत्म, IMF से कर्ज के लिए घुटने पर आया

    Mon Sep 30 , 2024
    नई दिल्ली. अपने इतिहास (History) के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझने वाले पाकिस्तान (Pakistan Economic Crisis) में लोगों की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं. भले ही देश को मित्र देशों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से उसे बड़ी आर्थिक मदद (Financial help) मिली हो, लेकिन लोगों पर बोझ बढ़ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved