• img-fluid

    Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन बना दुर्लभ संयोग, 3 राशियों पर होगी धनवर्षा

  • July 19, 2024

    उज्‍जैन (Ujjain)। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima ) हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई, 2024 (Guru Purnima 2024) को मनाई जाएगी। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

    यह त्योहार गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतिबिंब होता है। इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। साथ ही कुछ राशियों के लिए यह दिन लकी साबित होने वाला है। सूर्य, बुध और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। इसके साथ ही गुरु वृषभ राशि में रहेंगे। इस दुर्लभ संयोग का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन-कौन से दुर्लभ संयोग बन रहे हैं साथ ही ये भी जानेंगे कि किन राशियों के लिए गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत खास रहने वाला है।

    बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग
    सर्वार्थ सिद्धि योग ज्योतिष शास्त्र में शुभ योगों में से एक है। यह योग तब बनता है जब कोई विशेष दिन किसी विशेष नक्षत्र के साथ मिलता है। यह योग 21 जुलाई को सुबह 05 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 22 जुलाई को मध्य रात्रि 12 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र भोर से लेकर मध्य रात्रि 12:14 तक रहेगा। इस बार गुरु पूर्णिमा पर प्रीति योग बन रहा है। प्रीति योग को “प्रेम योग” भी कहा जाता है, जो शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। यह योग 21 जुलाई को रात 09 बजकर 11 मिनट से शुरू होकर 22 जुलाई को शाम 05 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगा। इस योग में किए गए सभी कार्य सफल होते हैं।



    वृषभ राशि (Taurus):
    वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु पूर्णिमा का यह दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर में तरक्की मिलती दिख रही है। आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है साथ ही आपके व्यवसाय में वृद्धि होती दिख रही है। धन संबंधी मामलों में आपका दिन बहुत खास रहने वाला है। आपको अचानक धन प्राप्त होने की संभावना दिख रही है। इसके अलावा, इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

    सिंह राशि (Leo):
    सिंह राशि के जातकों के लिए भी गुरु पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। आपको विदेश यात्रा का भी मौका मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में भी आपको लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा, इस दौरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

    कुंभ राशि (Aquarius):
    कुंभ राशि के जातकों के लिए भी गुरु पूर्णिमा का यह दिन बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। इस दौरान आपको रुके हुए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन संबंधी मामलों में भी आपको लाभ होगा। आपको अचानक धन प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा, इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

    गुरु पूर्णिमा के उपाय
    गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु की पूजा जरूर करें। पीले रंग का वस्त्र पहनकर गुरु मंत्र का जाप करें। गुरुवार का व्रत रखें और दान-पुण्य करें। गायों को भोजन खिलाएं। गुरु पूर्णिमा का यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। इन राशियों के जातकों को करियर, धन, स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि प्राप्ती होती है।

    Share:

    पाकिस्तान : बच्चे पैदा करने में सबसे आगे पाकिस्तानी, कब तक दोगुनी हो जाएगी जनसंख्या, जानें

    Fri Jul 19 , 2024
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) कंगाली (poverty) में डूबा हुआ है। शहबाज शरीफ सरकार (Shehbaz Sharif Government) देश को चलाने के लिए चीन, सऊदी अरब से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के दरवाजे पर खैरात (Khairat0 मांगने पहुंचे रहते हैं। इस कंगाली के दौर में भी पाकिस्तानी बच्चे (children) पैदा करने के मामले में दुनिया में सबसे आगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved