• img-fluid

    नाइजीरिया के ईदो में बंदूकधारियों ने रेलवे स्टेशन पर बोला हमला, 30 से अधिक लोगों का किया अपहरण

  • January 09, 2023

    अबुजा (Abuja) । नाइजीरिया (Nigeria) के दक्षिणी प्रांत ईदो में अज्ञात सशस्त्र बंदूकधारियों (snipers) ने एक ट्रेन स्टेशन पर हमला (Attack) किया और कम से कम 32 लोगों का अपहरण (kidnap) कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार शाम चार बजे (स्थानीय समयानुसार) टॉम इकिमी स्टेशन (Tom Ikimi Station) पर हमला किया, जब यात्री एक ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। यह रेलवे स्टेशन राज्य की राजधानी बेनिन सिटी से लगभग 111 किमी उत्तर पूर्व में है और अनम्बरा राज्य की सीमा के करीब है। पुलिस ने कहा कि हमले में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को गोली लगी है।


    अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद अपहरणकर्ता 32 लोगों को अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल, सेना और पुलिस के साथ-साथ सुरक्षा नेटवर्क के अधिकारी अपहरण किए गए लोगों को छुड़ाने की कोशिश में लगे हैं। साथ ही बचाव अभियान भी चलाया जा रहा है। हमें विश्वास है कि आने वाले घंटों में अन्य पीड़ितों को बचा लिया जाएगा।

    वहीं, हमले के बाद नाइजीरियाई रेलवे कॉरपोरेशन (NRC) ने अगली सूचना तक स्टेशन को बंद कर दिया है और इस घटना की निंद की है। बता दें, एनआरसी ने पिछले महीने राजधानी अबुजा को उत्तरी कदुना राज्य से जोड़ने वाली एक रेल सेवा को फिर से शुरू किया था। बंदूकधारियों ने रेल लाइन की पटरियों को उड़ा दिया था। दर्जनों यात्रियों का अपहरण कर लिया था और छह लोगों की हत्या कर दी गई थी।

    Share:

    दुबई में एक भारतीय ने किया ऐसा काम, पुलिस ने किया सम्मानित, जाने क्‍या है वजह ?

    Mon Jan 9 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi) । खाड़ी देश संयुक्त अरब अमीरात (Arab Emirates) के शहर दुबई (Dubai) में एक भारतीय (Indian) ने ऐसा काम किया है जिससे वहां की पुलिस (Police) ने उसे सम्मानित (Honored) किया है. दुबई में रह रहे भारतीय प्रवासी ने सार्वजनिक स्थान पर पाए गए लाखों रुपये पुलिस थाने में सौंप दी. […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved