• img-fluid

    गुजरात: भवन निर्माण स्थल पर हादसा, 13वीं मंजिल से गिरा झूला; तीन मजदूरों की मौत

  • September 30, 2023

    अहमदाबाद। गुजरात से बड़ी खबर आ रही है। यहां अहमदाबाद में भवन निर्माण स्थल पर हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इमारत की 13वीं मंजिल से झूला गिरने की वजह से हादसा हुआ है। अब तक तीन लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

    जानकारी के मुताबिक, हादसा बीती रात जवेरी ग्रीन की निर्माणाधीन साइट की 13वीं मंजिल पर उस वक्त हुआ, जब वहां काम चल रहा था। अचानक से झूला टूट गया और श्रमिक नीचे गिर गए। इस दौरान तीन मजदूरों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


    अहमदाबाद के एसपी ने कहा कि अहमदाबाद के घुमा में एक निर्माण स्थल पर तीन श्रमिकों की मौत हो गई। एक श्रमिक फिसलने के कारण गिर गया। उसके साथ दो अन्य भी नीचे गिर गए। निर्माण स्थल 6 बजे बंद हो गया था, लेकिन श्रमिक वहीं थे। किसी कारण से उन्हें वहां रुकना पड़ा। फिलहाल जांच जारी है, जांच खत्म होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी। एक मामला भी दर्ज किया गया है।

    Share:

    'वोट देना है तो दो, लेकिन...!', केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

    Sat Sep 30 , 2023
    मुंबई। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी बात कही है। एक कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में अपने संसदीय क्षेत्र में ना प्रचार करेंगे और ना पोस्टर बैनर लगाएंगे! गडकरी ने कहा कि मैं ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा। नितिन गडकरी शुक्रवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved