• img-fluid

    गुड़ी पड़वा, कहीं सूर्य को अघ्र्य दिया तो कहीं बांटा गुड़-धनिया

  • April 02, 2022

    इंदौर। दो साल बाद एक बार फिर इंदौर उत्सवी रंग (Indore festive colors) में रंगा नजर आ रहा है। गुड़ी पड़वा से आज नववर्ष की शुरुआत उगते सूर्य को अघ्र्य देकर की गई। हिंदू नववर्ष 2079 की शुरुआत आज चैत्र प्रतिपदा से हो गई। इस बार कोरोना का प्रभाव खत्म होते ही पूरे शहर में उल्लास का वातावरण नजर आया। पिछले 15 दिनों से संस्था पुरुषार्थ द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवा ध्वज लगाए जा रहे थे, जिसके बीच आज नए साल की शुरुआत हुई।

    राजवाड़ा (Rajwada) पर लोक संस्कृति मंच के संयोजक और सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar Lalwani) द्वारा हर साल ही तरह बड़ा आयोजन किया गया, जहां प्रभात गायन से शुरुआत की गई। कार्यक्रम में सद्गुरु अण्णा महाराज, लक्ष्मणदास महाराज, दादू महाराज के सान्निध्य में लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक मालिनी गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, सुदर्शन गुप्ता के साथ अन्य लोगों ने सूर्य को अघ्र्य दिया। दूसरा बड़ा आयोजन बड़ा गणपति पर हुआ, जो पूर्व पार्षद टीनू जैन द्वारा किया गया था। यहां भी विजयवर्गीय के अलावा मंत्री सिलावट, मोघे, विधायक गौड़ ने केसरिया साफा पहनकर सूर्य को अघ्र्य दिया और बाद में एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।


    बड़ा गणपति चौराहे (Bada Ganpati Square) पर ही पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा ने गुड़-धनियां बांटा और लोगों को केसरिया दुपट्टा पहनाया। चाणक्यपुरी चौराहे पर युवा मोर्चा के मयूरेश पिंगले द्वारा नासिक ढोल की धुनों के बीच 51 फीट की गुड़ी का पूजन किया गया। इस दौरान पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। मंत्री सिलावट के अलावा क्षेत्रीय विधायक मालिनी गौड़, मधु वर्मा और गौरव रणदिवे भी यहां पहुंचे। नंदानगर बास्केटबॉल क्लब में चंदू शिंदे द्वारा बच्चों को श्रीखंड वितरित किया गया। मालवा मिल चौराहे पर वीर शिवाजी ग्रुप द्वारा ढाई क्विंटल श्रीखंड बांटा गया। ग्रामीण भाजपा द्वारा तेजाजी नगर चौराहे पर सुबह साढ़े पांच बजे से सूर्य को अघ्र्य देने का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा नेता मौजूद थे।

    कांग्रेस ने भी किए आयोजन…
    गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट द्वारा कांग्रेस के अभा सचिव सत्यनारायण पटेल की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने खजराना मंदिर में पूजन-अर्चन किया और वहां पुजारियों को तिलक लगाया। इस दौरान गीता रामेश्वरम् पारमार्थिक ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद पटेल, उपाध्यक्ष गौरव पटेल, चेतनसिंह चौधरी, रघु परमार, राधे बौरासी, अनिल पाटीदार आदि मौजूद थे। बड़ा गणपति चौराहे पर विधायक संजय शुक्ला ने भी गुड़-धनिया बांटा और लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे कांग्रेसजनों के साथ गोशाला पहुंचे और गायों को भोज कराया तथा उनकी पूजा की।

    Share:

    आरई-2 में बाधक 51 परिवारों की सूची और की चस्पा

    Sat Apr 2 , 2022
    निगम ने दावे-आपत्तियां बुलवाईं, 400 से अधिक परिवारों को फ्लैट उपलब्ध भी कराए इंदौर। प्राधिकरण के साथ नगर निगम आरई-2 का निर्माण कर रहा है। कल 413 प्रभावितों में से 200 से अधिक को लॉटरी के जरिए नीलगिरि परिसर सनावदिया में निर्मित फ्लैट आवंटित भी किए गए। वहीं स्कंधधाम नामक कॉलोनी के सर्वे के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved