• img-fluid

    संयोगितागंज छेत्र बैंक के बाहर गार्ड ने गोली चलाई, दो भाइयों सहित बैंककर्मी को लगे छर्रे

  • July 13, 2021

    इंदौर। आज शाम को संयोगितागंज छेत्र में एक निजी बैंक के गार्ड ने विवाद के बाद गोली चला दी।गोली के छर्रे दो भाइयों समेत एक बैंक कर्मी को लगे।


    संयोगितागंज पुलिस ने बताया कि गीता भवन के समीप फेडरल बैंक के सामने चाय की गुमटी है।जिसमें बैंक का गार्ड राजभान चाय पीने गया।इस दौरान दीपक पाटिल और अशोक पाटिल नामक दो युवकों से उसका विवाद हो गया। बैंकगार्ड राजभान ने अपनी बंदूक से फायर कर दिया। जिसमें दो युवकों सहित एक बैंक कर्मी को गोली के छर्रे लगे। दोनों भाइयों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल तो बैंक कर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले के पीछे दो बातें सामने आ रही है एक तो बैंक कर्मी ने दोनों युवकों के वहां खड़े होने पर आपत्ति ली जबकि दूसरी बात की दोनों युवकों का चाय वाले से विवाद हो रहा था जिसमें बैंक कर्मी बीच मे आकर विवाद करने लगा।


    Share:

    फर्जी भर्ती काण्ड में फरार संजय दुबे इटारसी से पकड़ाया

    Tue Jul 13 , 2021
    बैतूल। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से भर्ती किए जाने का मामला और एक लिपिक द्वारा आत्महत्या (suicide) किए जाने के बाद सोसाइड नोट में सहायक ग्रेड 2 संजय दुबे (Assistant Grade 2 Sanjay Dubey) का नाम लेने के बाद से फरारी काट रहे संजय दुबे को अंतत: पुलिस ने इटारसी में पकड़ लिया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved