• img-fluid

    सऊदी अरब के ग्रैंड मुफ्ती ने हज यात्रा को नाजायज करार दिया

  • June 09, 2024

    रियाद (Riyadh)। सऊदी अरब (Saudi Arab) के ग्रैंड मुफ्ती शेख अब्दुल अजीज इब्न अब्दुल्ला अल शेख (Aziz Ibn Abdullah Al Sheikh) ने ऑफिशियल परमिट के बिना हज यात्रा को नाजायज करार दिया। शनिवार को ग्रैंड मुफ्ती और वरिष्ठ विद्वान परिषद के अध्यक्ष शेख अब्दुलअजीज अल शेख (Chairman Sheikh Abdulaziz Al Sheikh) की जोर से इस पर बयान जारी किया गया है। बयान में साफतौर पर कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को बिना परमिट के तीर्थयात्रा करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से आधिकारिक दिशानिर्देशों और सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्राधिकार के सर्वोच्च पद पर आसीन शेख अब्दुल अजीज ने कहा कि हज परमिट प्राप्त करना और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से घोषित आधिकारिक दिशानिर्देशों को मानना जरूरी है।

    ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब साम्राज्य (केएसए) में धार्मिक प्राधिकार के सर्वोच्च पद पर आसीन शेख अब्दुल अजीज ने कहा कि गलत तरीके से हज करना वेलफेयर को बढ़ावा देने और नुकसान को खत्म करने के शरिया के उद्देश्यों के खिलाफ है। किसी को भी हज में बिना परमिट (अनधिकृत भागीदारी) की अनुमति नहीं है। सऊदी में इस समय साल 2024 के हज सीजन के लिए दुनिया भर से करीब 20 लाख लोग हज के लिए पहुंच रहे हैं।



    सऊदी अरब सरकार नेन बिना परमिट के बिना हज करने की कोशिश करने वालों पर सख्ती की घोषणा पहले ही कर दी थी। सऊदी सरकार ने साफ किया है कि बिना परमिट के हज करने वाले व्यक्ति पर 50 हजार रियाल (करीब 11 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही सऊदी अरब के हज मंत्रालय ने इस साल पवित्र स्थलों में एंट्री देने के लिए तीर्थयात्रियों के लिए आधिकारिक तौर पर नुसुक कार्ड लॉन्च किया है। नुसुक कार्ड के जरिए फर्जी तरीके से किसी को पवित्र स्थलों में एंट्री से रोका जाएगा।

    सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा के दौरान राजनीतिक नारेबाजी या संकेतात्मक प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई है। सऊदी सरकार की ओर से कहा गया है कि वार्षिक हज यात्रा एक धार्मिक आयोजन है ना कि राजनीतिक अभिव्यक्ति का मंच। ऐसे में यहां आए हाजी धार्मिक अनुष्ठान पर ही ध्यान दें। सऊदी अरब हज मंत्री तौफीक अल रबिया ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि हज इबादत के लिए है ना कि राजनीतिक नारेबाजी करने की जगह। हज पर आए लोगों को इससे बचना चाहिए।

    Share:

    जिंदा महिला को निगल गया 12 फिट का अजगर, पेट काटने पर निकली पूरी....

    Sun Jun 9 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। मध्य इंडोनेशिया (Central Indonesia) में एक महिला जिसका नाम फरीदा है. वह जंगल में गई हुई थी. उसी समय एक विशालकाय करीब 16 फीट के एक अजगर (giant python) ने उसे निगल गया. फरीदा को घर वापस नहीं लौंटे पर उसका पति उसे ढूढ़ते- ढूढ़ते जंगल पहुंचा. जंगल में पत्नी को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved