• img-fluid

    नौ राज्यों में हुई राज्यपालों की नियुक्ति, पूर्व केन्द्रीय मंत्री नागवार को झारखंड की कमान

  • July 28, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शनिवार को कई राज्यों (many states) के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति (Appointment of new Governors) की घोषणा की है। इन नियुक्तियों से संबंधित जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार गंगवार (Santosh Kumar Gangwar) को झारखंड (Jharkhand) का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बता दें गंगवार पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, अब वह झारखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।


    वहीं छत्तीसगढ़ के लिए रेमन डेका को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

    अब असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

    यहां देखें नए राज्यपालों की पूरी सूची:
    – हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।
    – जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    – ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
    – संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    – रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।
    – सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    – सीपी राधाकृष्णन को झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    – गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
    – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    Share:

    आतंकियों ने कश्‍मीर के बाद जम्‍मू को बनाया नया टारगेट, सुरक्षा बल मजबूत, दो हजार से ज्‍यादा जवान तैनात

    Sun Jul 28 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। जम्मू(Jammu) में हाल के दिनों में आतंकी हमले (Terrorist attacks)तेजी से बढ़े हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा बलों(Security Forces) की अतिरिक्त बटालियन जम्मू भेजी (Additional battalion sent to Jammu)जा रही है। आतंकियों की पूरे क्षेत्र में मौजूदगी और लगातार हमले को बड़ी चुनौती मानकर सरकार जवाबी रणनीति पर काम कर रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved