img-fluid

राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में ‘हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ’ पर खासा जोर दिया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने

March 15, 2025


शिमला । राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Governor Shiv Pratap Shukla) ने राजभवन में होली मिलन कार्यक्रम में (In the Holi Milan program at Raj Bhavan) ‘हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ’ पर (On ‘Save Himachal drive away Addiction’) खासा जोर दिया (Laid special Emphasis) । होली उत्सव के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल ने भाग लेकर प्रदेश के लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर राज्यपाल ने इस कहा कि होली उत्सव एकता, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है और लोग सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ मिलकर इस पर्व का मनाते हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह पर्व देश और हिमाचल प्रदेश की एकता और अखण्डता का जीवंत प्रतीक है। देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल में होली की अपनी एक समृद्ध परम्परा है।

राज्यपाल ने नशे की बुराई के खिलाफ चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान ‘हिमाचल बचाओ, नशा भगाओ’ पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में गांवों के लोग बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं और होली की भावना के माध्यम से यह अभियान और मजबूत होगा। उन्होंने सभी से गरिमा और सद्भाव के साथ इस पर्व को मनाने का आह्वान किया। पूजा कला मंच के कलाकारों ने होली उत्सव पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। होली मिलन उत्सव में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर और हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया के साथ राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को होली की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर अपनी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, अन्य भाजपा विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ राज्यपाल से मिले और होली की बधाई दी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा तथा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में साधु-संतों के साथ खेली होली

Sat Mar 15 , 2025
उज्जैन । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav) ने उज्जैन में (In Ujjain) साधु-संतों के साथ होली खेली (Played Holi with Saints) । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा बड़नगर रोड स्थित, श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में आयोजित ‘होली के रंग, साधु-संतों के संग’ कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ  होली […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved