• img-fluid

    सरकार देगी मजदूरों को नई सौगात, शरू होगी e-Shram Portal, देखें जानिए क्या होंगे लाभ

  • August 26, 2021


    नई दिल्ली: असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों कामगारों के लिए मोदी सरकार ई-श्रम पोर्टल (e-shram Portal) लॉन्च करेगी। इस पोर्टल के जरिए देश के मजदूरों का राष्ट्रीय स्तर पर एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा। जिससे इन मजदूरों को उनके क्षमताओं के मुताबिक योजना लाकर उसमें शामिल किया जा सके। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कल ही e-shram Portal का LOGO कल लॉन्च किया था।



    मिलेगा 12 अंकों का यूनिक नंबर
    केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय असंगठित क्षेत्र के करीब 38 करोड़ मजदूरों के लिए 12 अंकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और ई-श्रम कार्ड जारी करेगा, जो पूरे देश में मान्य होगा। ई-श्रम कार्ड से देश के करोड़ों असंगठित कामगारों को एक नई पहचान मिलेगी। ये श्रम कार्ड भविष्य में उन्हें सरकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फायदा देने में मदद करेगा। इस पोर्टल पर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

    Share:

    सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ, सभी दलों ने की सरकार के काम को सराहा

    Thu Aug 26 , 2021
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद लगातार हालात बदल रहे हैं और इसी घटनाक्रम पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने आज (26 अगस्त) को सर्वदलीय बैठक (All Party Meet on Afghanistan Situation) बुलाई है, जो दिल्ली में चल रही है. सर्वदलीय बैठक के दौरान विपक्षी दलों ने विदेश मंत्री एस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved