• img-fluid

    डिस्टर्ब रहेंगे सरकारी दफ्तर

  • January 30, 2023

    • शहर में कई दिन तक चलेंगे खेलो इंडिया, विकास यात्रा जैसे कार्यक्रम, इनमें वीआईपी दौरे भी संभव

    भोपाल। प्रदेश की राजधानी सहित कई बड़े शहरों में आगामी दिनों में सरकारी दफ्तर काफी डिस्टर्ब रहने वाले हैं। पहले चुनिंदा बिंदुओं पर मुख्यमंत्री के साथ भोपाल में दो दिन तक कलेक्टर-कमिश्नर व अन्य अफसरों की चर्चा। इसके बाद खेलो इंडिया गेम्स का शुभारंभ और फिर शहर व गांव में निकलने वाली विकास यात्राओं के तीन बड़े इवेंट से अगले कुछ दिन सरकारी दफ्तर डिस्टर्ब रहेंगे। इन तीनों ही इवेंट में सिर्फ प्रशासन ही नहीं बल्कि दूसरे विभागों के अफसर व कर्मचारी भी लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी को कलेक्टर-कमिश्नर के साथ 14 से अधिक बिंदुओं पर भोपाल में चर्चा करेंगे। यह बैठक सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए उक्त वरिष्ठ अफसर 30 जनवरी को भोपाल में जुटेंगेे। अगले दिन 1 फरवरी को भी पुलिस व राजस्व अफसरों के साथ मुख्यमंत्री चर्चा करेंगे। इस बैठक की तैयारी पिछले 10 दिन से चल रही है।



    खेलो इंडिया में लगी अफसरों की ड्यूटी
    खेलो इंडिया यूथ गैम्स का शुभारंभ 30 जनवरी से होगा। यह आयोजन भोपाल सहित आठ जिलों में 11 फरवरी तक चलेगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी आएंगे। इस आयोजन की सफलता व तैयारियों में अधिकतर विभागों के अफसरों की ड्यूटी लग चुकी है। सभी अफसर मॉनिटरिंग करेंगे ताकि आयोजन में कहीं कोई दिक्कत न आए। इसके आदेश 27 जनवरी को जारी हो चुके हैं। आयुक्त दीपक सिंह ने भी संयुक्त आयुक्त विकास सीएल डोडियार को उक्त आयोजन का नोडल अधिकारी बना दिया है।

    रोजाना 8 से 10 घंटे की विकास यात्रा निकलेंगी
    विकास यात्रा 5 फरवरी से शहर व गांव के अलग-अलग हिस्सों में निकलेंगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक एक यात्रा एक स्थान पर दो घंटे तक रुकेगी। इस दौरान सरकार की उपलब्धियां जनता को बताई जाएंगी। यह काम जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में 25 फरवरी तक चलेगा पर इसमें भी जिले के अधिकतर विभागों के अफसर व कर्मचारी तैनात रहेंगे। रूट प्लान फाइनल होते ही ड्यूटी ऑर्डर जारी होंगे। रूट ज्यादा होने पर 25 के बाद भी यात्राएं जारी रह सकती हैं।

    Share:

    राशन की नई दुकानों के लिए आनलाइन आवेदन 31 तक

    Mon Jan 30 , 2023
    भोपाल। जिले में नई ग्राम पंचायतों में शासकीय राशन दुकान खोलने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्र के नवीन परिसीमन के बाद विकासखंड हुजूर की 19 ग्राम पंचायतों में और बैरसिया विकासखंड की 16 ग्राम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved