• img-fluid

    2023 में सरकार बनाना है, 25 फरवरी तक दिखाओ काम, नहीं तो 26 को बाहर कर देंगे : कमलनाथ

  • February 18, 2022

    • पहली बार संगठन को लेकर एक्शन में आए प्रदेश अध्यक्ष
    • सदस्यता अभियान को लेकर संगठन की बैठक में कमलनाथ का रूप देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया

    इंदौर। कल भोपाल (Bhopal) में घर चलो, घर-घर चलो और सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (State Congress President Kamal Nath) का एक अलग ही रूख जिलाध्यक्षों (District Heads) को देखने को मिला, जब उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें हर हाल में 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है और इसके लिए अभी हमारे पास 18 महीने बचे हैं। उन्होंने निष्क्रिय जिलाध्यक्षों के नाम लिए बिना ही चेता दिया कि 25 फरवरी तक सदस्यता अभियान (membership drive) के दौरान ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाना हैं और मंडलम-सेक्टर (mandalam-sector) में नियुक्ति करना है, नहीं तो 26 फरवरी को उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक-एक पदाधिकारी का नाम मैं चूेक करूंगा।

    पूरे प्रदेश में पार्टी घर चलो, घर-घर चलो अभियान चला रही है। इस दौरान नए सदस्य बनाने, कांग्रेस की रीति-नीति का प्रचार और भाजपा सरकार (BJP government) की खामियां भी गिनाई जा रही हैं। इसी की समीक्षा के लिए कल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (Pradesh Congress Office) में समीक्षा बैठक रखी गई थी। इसके साथ ही एक अन्य बैठक में संगठनात्मक चुनावों की तारीखें भी तय कर दी गईं। बैठक में कमलनाथ ने पहले तो सभी से सामूहिक रूप से चर्चा की, उसके बाद एक-एक जिले को वन-टू-वन बुलाया गया और उनके अध्यक्षों से उनके जिले में चल रहे अभियान को लेकर चर्चा की। विनय बाकलीवाल के शहर से बाहर रहने के कारण इंदौर शहर कांग्रेस की ओर से कोषाध्यक्ष शैलेष गर्ग, प्रवक्ता संजय बाकलीवाल और इम्तियाज बेलिम तो जिले से अध्यक्ष सदाशिव यादव बैठक में शामिल हुए। कमलनाथ ने इंदौर में चल रहे सदस्यता अभियान पर संतोष जताया और कहा कि इंदौर अच्छा काम कर रहा है।


    इसका फीडबैक उन्हें मिल रहा है, लेकिन तय समय में तय सदस्य संख्या के हिसाब से काम करना है। इसके पहले सामूहिक रूप (collectively) से ली गई बैठक में उन्होंने कहा कि 2018 में सरकार हमारी ही बनी थी, लेकिन हमारे ही लोगों के कारण वह गिर गई। अब हमें फिर 2023 में सरकार बनाना है और उसके पहले मंडलम् तथा सेक्टर को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जहां इनकी नियुक्ति नहीं है, वहां नियुक्ति की जाए। मुझे मालूम पड़ा है कि कुछ जगह फर्जी पदाधिकारी बना दिए गए हैं। 25 फरवरी तक यह काम कर लिया जाए, नहीं तो 26 फरवरी को अपने आपको बाहर समझें। कमलनाथ के इस रूप को देखकर निष्क्रिय जिलाध्यक्ष सकते में आ गए। हालांकि कमलनाथ ने किसी एक अध्यक्ष का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों ही इशारों में चेतावनी दे गए 

    भूरिया को हडक़ाया कमलनाथ ने
    बैठक में जब डॉ. भूरिया (Dr. Bhuria) बोलने लगे, तभी नाथ ने उन्हें टोका और पूछा कि खुद उन्होंने युवक कांग्रेस (youth congress) के कितने सदस्य बनाए हैं। कितने जिलों में युवक कांग्रेस की इकाइयों ने युवाओं तक पहुंचकर सदस्य बनाए। डॉ. भूरिया ने कहा कि वे जल्दी ही इसकी जानकारी उपलब्ध करवा देंगे। डिजिटल सदस्यता के मामले में उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी सदस्यता कतई न हों। मैं खुद यहां से फोन कर उनसे बात करूंगा और यदि सदस्यता अभियान में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई करूंगा। बैठक में जिला इकाइयों में पदाधिकारियों की नियुक्ति का मुद्दा भी उठा।

    पदाधिकारी पत्नी को साथ लेकर जाएं
    डिजिटली सदस्यता अभियान (digital membership campaign) में जब महिलाओं के फोटो उतारने की बात आई तो उन्होंने कहा कि वहां महिला कांग्रेस की पदाधिकारी जाएं। इस पर देवास के मनोज राजानी ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता तो नजर नहीं आतीं? कमलनाथ ने कहा कि पदाधिकारी वहां अपनी पत्नी को लेकर जाएं और नई सदस्यों के फोटो खींचें। एक बूथ से हमें हर हाल में 100 सदस्य बनाना हैं।

    जिलाध्यक्ष ने दी गलत जानकारी
    एक जिलाध्यक्ष से जब कमलनाथ ने पूछा कि कितने सदस्य बना दिए तो उन्होंने कहा कि अभी तक मैंने 20 हजार सदस्य बना दिए हैं। कमलनाथ ने तपाक से पूछ लिया कि इनमें से कितने पीसीसी में जमा किए तो वे बगलें झांकने लगे।

    Share:

    BCCI को मिली गंभीर शिकायत, वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी ने की ‘धोखाधड़ी’

    Fri Feb 18 , 2022
    नई दिल्ली: टीम इंडिया को हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी उम्र की धोखाधड़ी मामले में फंस गया है. बात हो रही है तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर (Rajvardhan Hangargekar) की जिनपर उम्र कम करने का गंभीर आरोप लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हंगरगेकर की असल उम्र 21 साल है और इसके […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved