• img-fluid

    Madhya Pradesh: आत्मनिर्भर MP के लिए सरकार ने बनाई समितियां, जानिए कौन हैं शामिल

  • January 23, 2021

    भोपाल। आत्मनिर्भर एमपी (MP) के रोडमैप (Road Map) पर मंथन के लिए सरकार नेअलग-अलग विषयों पर मंत्री समूह यानि ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स बना दिये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। यह मंत्री समूह अपने विभाग और विषय के मुद्दे पर रोडमैप तैयार करेंगे और फिर उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देंगे।



    यह मंत्री समूह गरीब कल्याण, रोजगार, राजस्व, शिक्षा अधोसंरचना विकास ,महिला सशक्तिकरण और सुशासन जैसे विषयों पर बनाए गए हैं। सभी मंत्री समूह में सात से आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। इन मंत्री समूह के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वह महीने में कम से कम एक बैठक जरूर करेंगे और अगर जरूरी हुआ तो बैठक में विषय के विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

    किस ग्रुप में कौन शामिल ?

    गरीब कल्याण समूह
    आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोड मैप में गरीब कल्याण के क्षेत्र में मंथन के लिए गरीब कल्याण समूह का गठन किया गया है.इस समूह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल और नगरीय विकास राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया को शामिल किया गया है.

    शिक्षा समूह का गठन
    इस समूह में वन मंत्री विजय शाह, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल हैं।

    अधोसंरचना विकास समूह
    इस समूह में पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग, नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाहा और पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव शामिल हैं।

    महिला सशक्तिकरण एवं बाल कल्याण समूह
    इस समूह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ को शामिल किया गया है।

    कृषि समूह
    इस समूह में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भरत सिंह कुशवाहा, आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे हैं।

    लोक स्वास्थ्य समूह
    इस समूह में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह, कृषि मंत्री कमल पटेल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी, आयुष मंत्री रामकिशोर कावरे, पीएचई मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव और लोक निर्माण राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ शामिल हैं।

    Share:

    बिना मेल के ये मछलियां बनीं मां, वैज्ञानिक भी हैरान

    Sat Jan 23 , 2021
    न्यूजीलैंड। इंसान भले ही ये दावा करे कि वो प्रकृति के रहस्यों को सुलझाने में बहुत आगे निकल चुका है, लेकिन हकीकत ये है कि इंसान प्रकृति को समझने की सिर्फ भूल कर रहा है। पार्टिनॉन्गेनेसिस का मामला! न्यूजीलैंड के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर एंड एटमॉस्फेरिक रिसर्च (एनईडब्ल्यूए) के कर्मचारी एडेल ड्यूटिलॉय ने कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved