• img-fluid

    सरकार ने 50 और ‘चीनी’ ऐप्स किए प्रतिबंधित, Gerena Free Fire पर भी लग सकता है बैन

  • February 14, 2022

    नई दिल्ली। भारत सरकार ने 50 और स्मार्टफोन ऐप्स (chinese apps) पर प्रतिबंध लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिन ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया है वह सभी चीनी मूल के हो सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रतिबंधित ऐप्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं की गई है। इससे पहले साल 2020 में कुल 270 चीनी ऐप्स पर बैन लगाने के बाद साल 2022 में सरकार द्वारा बैन किए गए ऐप्स का ये पहला लॉट है।


    अनुमान लगाया जा रहा है कि गरेना फ्री फायर नाम के एक पॉपुलर स्मार्टफोन गेम पहले ही Google Play स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से गायब हो गया था और इसलिए ऐसा लगता है कि ये गेम भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई लिस्ट में शामिल हो सकता है। मालूम हो कि अभी भी गेम के डिस्ट्रीब्यूटर गरेना इंटरनेशनल से ऑफिशियल कंपर्मेशन का इंतजार किया जा रहा हैं। साथ ही, अभी तक न तो Apple और न ही Google ने गेम के गायब होने से संबंधित कोई बयान जारी किया है।

    बैन हुई ऐप्स की पूरी लिस्ट के बारे में अभी बहुत कम आधिकारिक जानकारी सामने आई है. हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में ज्यादातर उन ऐप्स के क्लोन शामिल हैं जो 2020 से भारत में पहले से ही प्रतिबंधित थे. 50 और प्रतिबंधित ऐप्स के साथ, भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए गए कुल ऐप्स की सूची लगभग 320 तक पहुंच सकती है।

    गौरतलभ है कि भारत सरकार ने इससे पहले टिकटॉक और पबजी मोबाइल समेत कई पॉपुलर ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था। जबकि PUBG मोबाइल ने किसी तरह भारत में वापसी कर ली, क्राफ्टन ने एक नया कार्यालय स्थापित किया और अपने चीनी पार्टनर के साथ संबंध तोड़ लिया, लेकिन टिकटॉक देश में बैन ही है।

    Share:

    IPL Mega Auction: दूसरे राउंड में इन अनसॉल्ड प्लेयर्स पर जमकर हुई धनवर्षा

    Mon Feb 14 , 2022
    बेंगलुरु। बेंगलुरु में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction 2022) में सभी 10 टीमें अपनी खास रणनीति के साथ उतरीं. यही कारण रहा कि पहले दिन सुरेश रैना और स्टीव स्मिथ समेत 23 खिलाड़ियों पर किसी ने दांव नहीं लगाया. दूसरे दिन भी लुंगी एनगिडी समेत कई प्लेयर्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved