• img-fluid

    गूगल मैप्स अब स्टोर नहीं करेगा यूजर की हिस्ट्री, आ रहा नया अपडेट

  • June 06, 2024

    डेस्क। यदि आप भी गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं और अपनी मैप हिस्ट्री को लेकर परेशान रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गूगल मैप्स की प्राइवेसी अब और बेहतर होने वाली है। गूगल अब लोकेशन डाटा को लेकर नई प्लानिंग कर रहा है।

    एक नई रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैप्स में अब यूजर का डाटा स्टोर नहीं होगा। पहले गूगल मैप्स के सर्वर पर यूजर की लोकेशन हिस्ट्री स्टोर होती थी, लेकिन अब यूजर की डिवाइस यानी फोन पर ही हिस्ट्री डाटा स्टोर होगा। गूगल मैप्स ने लोकेशन हिस्ट्री का नाम भी बदलकर टाइमलाइन कर दिया है। गूगल के इस फीचर को जारी करने की तारीख एक दिसंबर 2024 तय की गई है।

    गूगल मैप्स का यह फीचर प्राइवेसी के लिए है। सर्वर पर डाटा होने से उसके लीक होने का खतरा रहता है लेकिन ऑन डिवाइस स्टोर होने के बाद यह खतरा कम हो जाता है। कई बार नेटवर्क कमजोर होने से भी यूजर अपनी लोकेशन हिस्ट्री नहीं देख पाते हैं लेकिन ऑन डिवाइस स्टोर होने के बाद हिस्ट्री देखने के लिए नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी।

    गूगल ने मैप्स के लिए एंड टू एंड एंक्रिप्शन भी पेश किया है जो कि यूजर्स के डाटा के लिए एक नया सिक्योरिटी लेयर है। फिलहाल यह फीचर केवल एप के लिए जारी किया जा रहा है। वेब वर्जन के लिए यह रिलीज होगा या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    Share:

    PM मोदी के शपथ-ग्रहण में शामिल होंगे श्रीलंकाई राष्ट्रपति और बांग्लादेश की शेख हसीना

    Thu Jun 6 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के परिणामों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 543 सीट में से 240 सीट जीतीं और कांग्रेस ने 99 सीट पर जीत दर्ज की है. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA ने 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved