• img-fluid

    पुणे में कार्गो कंपनी की वैन से 138 करोड़ के सोने के गहने बरामद

  • October 26, 2024

    मुम्बई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में चुनावी (elections) माहौल के बीच पुणे (Pune.) में एक कार्गो कंपनी की वैन (Cargo company’s van) से 138 करोड़ रुपये की कीमत (Price of Rs 138 crore) के सोने के गहने बरामद (Gold ornaments recovered) किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इनका वजहन 437 किलो से ज्यादा है। चुनाव आयोग और पुणे पुलिस ने मिलकर यह बड़ी बरामदगी की है। पुणे के कलेक्टर और चुनाव अधिकारी सुहास दिवसे ने बताया कि यह केवल धरपकड़ है। सोना जब्त नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की वैन थी जो कि नियमित रूप से जूलरी ट्रांसपोर्ट करती है। उनके पास पेपर भी थे। हालांकि आयकर विभाग दस्तावेजों की जांच कर रहा है।


    कलेक्टर ने कहा, अगर दस्तावेज सही पाए गए तो जूलरी उन्हें सौंप दी जाएगी। अगर उनके पास सही पेपर मौजूद नहीं होंगे तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। 10 लाख से ज्यादा कीमत का सामान या फिर 1 किलो से ज्यादा सोना आयकर विभाग को दिया जाताहै। उन्होंने कहा, चुनाव के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

    चुनाव आयोग ने सभी चुनाव अधिकारियों से कहा है कि कीमती धातु,ड्रग्स,कैश और शराब के ट्रांसपोर्ट पर कड़ी नजर रखी जाए। पुणे के पीएन गाडगिल ज्वैलर्स के चेयरमैन सौरभ गाडगिल ने कहा कि कई बार मिसअंडरस्टैंडिंग हो जाती है। यह सामान कानूनी दायरे में ही ले जाया जा रहा था और इसके बिल भी ईमेल पर मौजूद हैं। इसमें कुछ भी अवैध नहीं था।

    Share:

    महाराष्ट्र: सपा ने दी एमवीए से अलग होने की चेतावनी, कहा- जल्द उम्मीदवारों की घोषणा नहीं...

    Sat Oct 26 , 2024
    मुम्बई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra assembly elections) के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) (Samajwadi Party (SP) ने महाविकास अघाड़ी (एमवीए) (Mahavikas Aghadi (MVA) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था। लेकिन अब सीटों के बंटवारे को लेकर सपा के नेताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved