• img-fluid

    बुलंदशहर में बकरी के साथ रेप, मासूम बच्ची को भी बनाया शिकार; सरकारी अधिकारी पर लगे आरोप

  • August 13, 2024

    बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी अधिकारी पर आरोप है कि उसने 6 साल की मासूम बच्ची और एक बकरी के साथ रेप किया है। इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स शिकारपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी-कृषि के रूप में तैनात था।

    आरोप है कि एडीओ ने दलित बच्ची और बकरी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एडीओ अपने मिलने वाले के घर आया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


    जानकारी के अनुसार, अपने मिलने वालों के घर में आए एडीओ ने पहले तो छह साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। उसके बाद भी मन नहीं भरा तो उसने पास में बंधी एक बकरी के साथ भी दुष्कर्म किया। घर पहुंचे परिजनों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

    बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, घटना का एक वीडियो भी किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिवार के लोगों को जैसे ही मासूम बच्ची की सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। सीओ शिकारपुर शोभित कुमार ने बताया कि मासूम के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Share:

    आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत, इलाज के लिए 7 दिन की पैरोल मंजूर

    Tue Aug 13 , 2024
    जोधपुर: यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उपचार के लिए आसाराम की 7 दिन की पैरोल मंजूर की है. वह पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए महाराष्ट्र जाएगा. राजस्थान हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved