• img-fluid

    पंडालों में जाकर करो भजन और बनाओ सदस्य

  • October 05, 2024

    • संगठन ने महिला मोर्चे से टारगेट पूरा करने को कहा

    इंदौर (Indore)। सदस्यता अभियान में बचे हुए टारगेट को लेकर अब संगठन ने निर्देश दिए हैं कि गरबा पंडालों में जाओ और वहां सदस्य बनाओ, वहीं महिला मोर्चा महिलाओं के बीच जाकर भजन करे और महिलाओं को भाजपा से जोडऩे के लिए सदस्य बनाएं। अभी भी कुछ मोर्चा-प्रकोष्ठ ने अपने टारगेट पूरे नहीं किए हैं, जिसको लेकर आगामी दिनों में संगठन सख्ती बरतने के मूड में है। समीक्षा बैठक के दौरान मालूम पड़ा था कि कई मोर्चा और प्रकोष्ठ को दिए गए टारगेट के अनुसार काम पूरा नहीं हुआ है और वहां के अध्यक्ष सदस्यता अभियान में रूचि नहीं ले रहे हैं। भाजपा में 9 प्रमुख मोर्चे हैं और 24 के करीब प्रकोष्ठ हैं, जो विभिन्न वर्गांे में बनाए गए हंै, लेकिन कईयों के अध्यक्ष तो केवल पद लेकर घर बैठे हुए हैं और संगठन द्वारा दिए गए काम को नहीं कर रहे हैं। फिलहाल सदस्यता अभियान को लेकर अब संगठन ने कसावट करने का मूड बनाया है।


    इसको लेकर आगामी दिनों में मैदानी स्तर पर काम नजर आएगा। इंदौर शहर यूं तो सदस्य बनाने में अव्वल हैं, लेकिन कुछ विधायकों के उदासीन रवैये और मोर्चा-प्रकोष्ठ के ठंडे होने के कारण सदस्य संख्या बढ़ नहीं पा रही है, इसी को लेकर नवरात्रि के दौरान गरबा पंडालों में जाकर सदस्य बनाने के लिए कहा गया है। संगठन ने कहा कि कार्यकर्ता अपने समय में से मात्र 1 घंटा देकर इस कार्य में जुटें और जो ज्यादा समय देना चाहते हैं, वे भी दे सकते हैं। इसके साथ ही भजन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण, कस्बा और शहरों में जाकर महिलाओं को सदस्य बनाएं। ऐसे आयोजन हर क्षेत्र में हो रहे हैं, वहां स्थानीय कार्यकर्ता भी शामिल हो और उन्हें भाजपा की रीति-नीति की जानकारी दें। छोटी बस्तियों में छोटे कार्यक्रम रखे जाएं और लाड़ली बहना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को भी ऐसे आयोजन में शामिल किया जाए। ये आयोजन महिला मोर्चा की महिलाएं करेंगी। इसके साथ ही मठ-मंदिरों में जाकर पुजारी, संत, महात्मा, आश्रम, संस्कृत पाठशाला, पुरोहित और ज्योतिषियों को भी सदस्य बनाया जाए।

    Share:

    पहले जो मिला उसे बना डाला सदस्य, अब आपराधिक तत्वों को ढूंढने की चुनौती

    Sat Oct 5 , 2024
    भाजपा का सदस्यता अभियान बना मजाक, सवा करोड़ का आंकड़ा बताकर ठोंकी खुद की पीठ, अब बनाए सदस्यों की होगी जांच, गुंडे-मवाली, दादा-बहादर भी बन गए हैं सदस्य इंदौर (Indore)। भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया गया और पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर अदने कार्यकर्ताओं को भी लक्ष्य थमा दिए कि अधिक से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved