• img-fluid

    जनता को घर बैठे दें सुविधाएं, दफ्तरों के नहीं लगवाएं चक्कर

  • September 25, 2022

    • मुख्यमंत्री ने बुरहानपुर कलेक्टर की थपथपाई पीठ

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अब जनता को सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अधिकारी और कर्मचारी गाँव में ही शिविर लगा कर पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देंगे। मुख्यमंत्री चौहान बुरहानपुर जिले के ग्राम डवालीखुर्द में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान शिविर को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने लंपी वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिये टीकाकरण टीम को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। साथ ही बेहतर काम के लिए बुरहानपुर कलेक्टर की मंच से तारीफ की।
    मुख्यमंत्री ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिये बुरहानपुर जिले के कलेक्टर की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले में अमृत सरोवरों के निर्माण और ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर पानी पहुँचाने में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। ऐसे कार्यों से ही मुझे आनंद और प्रसन्नता होती है।


    उन्होंने अच्छा काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की टीम को बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं। मुख्यमंत्री ने जल-संवर्धन एवं अमृत सरोवर योजना के 31 करोड़ 18 लाख रूपये से अधिक लागत के 1284 कार्य का रिमोट बटन दबा कर ई-लोकार्पण किया। उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाड़ली लक्ष्मियों को प्रमाण-पत्र दिये और आजीविका मिशन अंतर्गत 108 स्व-सहायता समूहों को एक करोड़ 12 लाख रूपये का ऋण प्रदान किया। उन्होंने अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ भी पात्र व्यक्तियों को वितरित किया। मुख्यमंत्री को जिले में नव-निर्मित 75 अमृत सरोवर की पवित्र मिट्टी से निर्मित श्रीगणेश जी की मूर्ति कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भेंट की।

    Share:

    डीएसपी के खाली पद भरने के लिए निरीक्षकों को मिलेगी वन स्टेप पदोन्नति

    Sun Sep 25 , 2022
    कार्यवाहक डीएसपी के पदों की संख्या होगी 280 भोपाल। पदोन्ननति का इंतजार कर रहे प्रदेश पुलिस के निरीक्षक स्तर के अफसरों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें जल्द ही डीएसपी के पद पर काम करने का मौका मिलने जा रहा है। दरअसल इसकी वजह है उन्हें कार्यवाहक डीएसपी बनाकर पदस्थ किया जाना। प्रदेश में […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved