• img-fluid

    इस देश में मिल रहा है सेक्स वर्कर्स के साथ फ्री समय बिताने का मौका

  • November 12, 2021

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ाई में Vaccine जरूरी हथियार है और यही वजह है कि दुनिया के देशों में वैक्‍सीन लगवाने के लिए लोगों को कई तरह क लुभावने आफर भी दिए जा रहे हैं। जिसमें ऑस्ट्रिया (Austria) की राजधानी वियना (Vienna) है जहां अलग तरह का ऑफर मिल रहा है। वियना में ऐसे लोग सेक्स वर्कर के साथ मुफ्त समय बिता सकते हैं जो अपना कोरोना टीकाकरण करवा रहे हैं।



    मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक वियना में फन पलास्ट ब्रोथल वैक्सीन न लेने वाले लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इसके बदले में उन्हें अपनी पसंद की महिला (लेडी ऑफ देयर चॉइस) के साथ 30 मिनट मुफ्त बिताने का मौका दिया जा रहा है।
    खास बात ये है कि लोग इस ऑफर का लाभ उठाने पहुंच भी रहे हैं। ब्रोथल का कहना है कि वैक्सीनेशन को बढ़ावा देना सबकी जिम्मेदारी है और उसी को समझते हुए ये ऑफर दिया जा रहा है।
    ऑस्ट्रिया में अभी केवल 64 प्रतिशत लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है। सरकार टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए सख्त फैसले भी लिए गए हैं. जैसे रेस्तरां, पब, सैलून और अन्य सार्वजनिक जगहों पर बिना वैक्सीन वाले लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है। देश में सख्त नियम लागू हैं, जिसके तहत होटल और सिनेमाघरों या फिर 25 से अधिक लोगों के कार्यक्रम में जाने के लिए पूर्ण टीकाकरण का प्रमाणपत्र या फिर कोरोना वायरस से रिकवरी का प्रमाणपत्र देना आवश्यक है।
    विदित हो कि ऑस्ट्रिया में बड़ी संख्या में लोग ब्रोथल जाते हैं, ऐसे में सेक्स वर्कर के साथ मुफ्त समय बिताने का ऑफर कारगर हो सकता है। प्रशासन से जुड़े अधिकारी भी मानते हैं कि ‘फन पलास्ट’ की ये पहल वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज करने में मददगार हो सकती है।

    Share:

    शहर में रात 10 बजे तक लगेंगे वैक्सीन, आज से ड्राइव इन सेंटर भी हो गए शुरू

    Fri Nov 12 , 2021
    खुद के साथ कलेक्टर ने पूरे अमले को भी झोंका, दो दिन में डेढ़ लाख लोगों को मिल गए डोज इंदौर।  वैक्सीनेशन (Vaccination)  का महाअभियान (Maha Abhiyan) इंदौर में फिर शुरू हो गया है। कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh)  ने खुद के साथ पूरे प्रशासनिक अमले को झोंक दिया है। रहवासी संघों, जनप्रतिनिधियों के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved