img-fluid

आंखों की जलन और थकान से ऐसे पाएं छुटकारा, ये उपाय होंगे फायदेमंद

  • March 24, 2025

    नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद वर्क फ्रोम होम का कल्चर बढ़ गया है और अधिक देर तक मोबाइल चलाने या घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से आंखों में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से भी कभी-कभी आंखों में खुजली, सूखापन और जलन की समस्या हो जाती है। आंखें हमारे शरीर का बहुत ही नाजुक अंग हैं। आंखों में अगर ज्यादा जलन महसूस हो या फिर आंखों की रोशनी से संबंधित समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

    काम के कारण हुई थकान और जलन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। इन उपायों को करने से आंखों को आराम मिलता है और जलन कम होती है।

    अगर आपकी आंखों में काम की वजह से ज्यादा थकान या जलन की समस्या हो रही है, तो ठंडे पानी से अपनी आंखों पर छींटे मारें। इसके अलावा आप किसी सूती कपड़े में बर्फ लेकर कुछ देर हल्के हाथों से आंखों पर लगा सकते हैं। इससे दर्द और हल्की सूजन में भी लाभ मिलेगा।


    खीरा आपकी आंखों को ठंडक पहुंचाता है। खीरे को घीस कर या स्लाइस काटकर आंखों पर रखें। इससे आपकी आखों की थकान दूर होगी। खीरे में एंटी-इरिटेशन गुण भी मौजूद होते हैं, जो आपको आंखों की खुजली से राहत दिलाते हैं।

    शरीर में पोषण की कमी से भी आंखों में समस्या हो सकती है। इसके लिए आप हरी सब्जियों को अपने खाने में शामिल करें। आप गाजर और पालक एक साथ मिलाकर उसका जूस बनाकर पिएं। इससे आपकी आंखों की जलन कम होगी।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव समान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें। कोई भी बीमारी या परेंशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर लें ।

    Share:

    50 की उम्र में जवान रहना चाहते हैं तो खाएं चे चीजें

    Mon Mar 24 , 2025
    नई दिल्‍ली। उम्र बढ़ना एक नैचुरल प्रक्रिया (natural process) है, जिसे कोई नहीं रोक सकता। जाहिर है 40 और 50 के दशक में भी सभी लोगों के चहरे पर बुढ़ापे के लक्षण दिखने लगते हैं। त्वचा में झुर्रियां, बालों का सफेद होना, बार-बार बीमार पड़ना, कम दिखाई देना, यह ऐसे लक्षण हैं, जो इस उम्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved