• img-fluid

    बिग बॉस 7 की गौहर खान ने जैद दरबार संग की सगाई

  • November 06, 2020
    टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्री एवं ‘बिग बॉस 7 ‘ की विजेता रह चुकी गौहर खान ने जाने -माने म्यूजिक कम्पोजर स्माइल दरबार की बेटे जैद दरबार से सगाई कर ली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीर में गौहर खान जैद दरबार के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देख रहे हैं और उनके पीछे एक दिल शेप की गुब्बारे पर लिखा है-‘उसने हां कर दी हैं!’ वहीं इस तस्वीर को गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथशेयर करते हुए कैप्शन में अंगूठी बनाई हैं।
    वहीं जैद दरबार ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उन्होंने भी कैप्शन में अंगूठी बनाई हैं। सोशल मीडिया की दोनों की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं और फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। बीते कुछ दिनों से दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। हालांकि दोनों इस बात को पहले नकार रहे थे, लेकिन अब दोनों की इस पोस्ट ने दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर पर मुहर लगा दी हैं। वहीं उनकी इस तस्वीर के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधेगे।

    Share:

    बाइडन की जीत से पेरिस समझौते में फिर शामिल होगा अमेरिका

    Fri Nov 6 , 2020
    वॉशिंगटन । राष्ट्रपति चुनाव में जीत की दहलीज पर पहुंचे डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन ने भरोसा दिलाया कि उनके राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका (America) पेरिस जलवायु समझौते मेंParis Agreement दोबारा शामिल होगा। हालांकि, बाइडन अभी चुनाव नहीं जीते हैं, लेकिन वह बहुमत के करीब पहुंच चुके हैं। चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved