• img-fluid

    लुधियाना में दुकान से गैस लीक, 11 लोगों की मौत, NDRF ने संभाला मोर्चा, ड्रोन से भी जांच

  • April 30, 2023

    लुधियाना। लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र में एक दुकान से गैस रिसाव होने से 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 11 से अधिक लोग बेसुध हैं। मरने वालों में पांच महिलाए, छह पुरुष और 10 व 13 साल के दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

    एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार ड्रोन से भी घरों की छतों की जांच की जा रही है। गैस लीक में एक बिल्ली की भी मौत हुई है। मृतकों के शवों को लुधियाना सिविल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर सुबह से डटीं विधायक रजिंदरपाल कौर छीना की भी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें भी अस्पताल भेजा गया है।

    गैस के रिसाव से और नुकसान न हो, पुलिस ने आसपास के 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है। इसके साथ ही गैस का रिसाव बंद करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और फायर ब्रिगेड के मुताबिक एक किराना दुकान से गैस रिसाव कैसे हुआ। गैस कौन सी थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है।


    जहां से गैस लीक हुई, उस दुकान का संचालक बेसुध है। घटना की सूचना पर क्षेत्र की विधायक रजिंदर कौर छीना भी मौके पर पहुंची और कहा कि गैस लीक प्रकरण मामले की जांच होगी। फिलहाल लोगों की जान बचाने के लिए काम किया जा रहा है। पूरे इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, उनका फोकस लोगों को बाहर निकालने पर है। हर घर की जांच की जा रही है।

    सीएम मान ने जताया दुख
    सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट किया-लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्टरी से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है..पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है..हर संभव मदद की जा रही है।

    सभी घायलों का होगा मुफ्त इलाज
    विधायक रजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि सभी घायलों का सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। सभी अस्पतालों को कहा गया है कि घायलों से कोई भी चार्ज न लिया जाए।

    Share:

    एक ही परिवार से होते हुए भी इन स्टार्स ने पर्दे पर साथ नहीं किया काम, प्रियंका-करीना से लेकर मलाइका तक शामिल

    Sun Apr 30 , 2023
    डेस्क। मनोरंजन जगत में तमाम ऐसे सितारे हैं, जिन्हें उनके फैंस भगवान की तरह पूजते हैं। हालांकि, इन स्टार्स को इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। आए दिन हजारों लोगों की भीड़ से निकलकर अपने टैलेंट का लोहा मनवा पाना इतना आसान नहीं है, लेकिन इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved