• img-fluid

    MP में 1 रुपए किलो बिक रहा लहसुन, किराया भी नहीं निकल रहा

  • August 20, 2022

    मंदसौर। कृषि उपज मंडी में लहसुन (Garlic in Agricultural Produce Market) के कम भाव मिलने से किसानों में निराशा (farmers’ despair) है। किसानों ने बताया कि लहुसन (garlic) के औसतन दाम से भी कम मिल रहे हैं। मेहनत तो दूर भाडा भी नहीं निकल पा रहा। महज 1 से 4 रुपए प्रतिकिलो बिकने पर लहसुन से किराया भी नहीं निकाल पा रहे हैं। कृषि मंडी में लहसुन की बंपर आवक है। अधिक आवक के चलते दामों में उतार- चढाव देखा जा रहा है। उचित दाम नहीं मिलने से किसानों में नाराजी है, हालांकि गुरुवार को लहसुन के दामों में तेजी रही।



    किसानों का कहना है ये तेजी दिखावटी थी। मंडी प्रशासन के आंकडों की मानें तो बुधवार की तुलना में गुरुवार को लहसुन के अधिकतम दामों में 2500 रुपए बढोतरी तो न्यूनतम दामों में 200 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। ऊपर से बारिश के मौसम में रखरखाव करना आफत साबित हो रहा है। पानी लगने से उपज खराब हो रही है। व्यापारी क्वालिटी के नाम पर औने- पौने दामों में लहसुन खरीद रहे हैं। किसानों के पास उपज बेचने और फेंकने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।

     

     

    Share:

    इंदौर में यातायात नियम में बरती जा रही कोताही पड़ रही हजारों की

    Sat Aug 20 , 2022
    – विजय नगर में एक कार के निकले 12 आरएलवीडी चालान इंदौर। यातायात नियमों का उल्लंघन कर आम जनमानस का जीवन संकट में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस का प्रभावी अभियान जारी है। गैरजिम्मेदार वाहन चालकों से पूर्व में लंबित सभी ई-चालान की समन शुल्क राशि भी वसूली जा रही है। इसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved