• img-fluid

    पलामू जिले में दलित समाज की दो युवतियों के साथ गैंगरेप

  • October 14, 2024

    रांची। झारखंड के पलामू जिले (Palamu district of Jharkhand) में दुर्गा पूजा मेले से घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape ) की वारदात सामने आई है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में हुई। कुछ बदमाशों ने लड़कियों को बीच रास्ते ही पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में हुई। वारदात का पता रविवार शाम को तब चला जब एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दलित परिवार की दो लड़कियां शुक्रवार को नौडीहा पूजा मेले से घर लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।



    घर पहुंचने के बाद पीड़िताओं ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती सुनाई। अगले दो दिनों तक पंचायत स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया। आखिरकार रविवार देर शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। एसडीपीओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपी फरार बताए जाते हैं।

    नौडीहा बाजार थाने के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रात में पक्षियों का शिकार कर रहे कुछ युवा लड़कियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे। इन युवकों के मौके पर पहुंचने से आरोपी डर गए और भाग निकले। लड़कियां अपने रिश्तेदार के साथ दुर्गापूजा मेला घूमने के बाद एक ही बाइक से घर लौट रही थीं।

    Share:

    रतन टाटा के इंस्टाग्राम पर 4 दिन में 1 मिलियन बढ़ गए फॉलोअर्स

    Mon Oct 14 , 2024
    डेस्क: रतन टाटा को कौन पसंद नहीं करता है उनके देहांत का दुख हर किसी के दिल में घर कर गया है. लगभग सभी के चेहरे पर टाटा को खोने का दुख देखा जा सकता है. उनके देहांत के 4 दिनों में उनके एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ गए हैं. सोशल मीडिया पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    मंगलवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved