img-fluid

स्त्री 2 से लेकर IPL तक, Google पर भारत में सबसे ज्यादा सर्च हुई ये चीजें

  • December 10, 2024

    डेस्क। गूगल ने भारत में पूरे साल सर्च होने वाली चीजों की लिस्ट शेयर की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है। पिछले कुछ महीने में लोगों ने सबसे ज्यादा स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी फिल्म के बारे में सर्च किया है।

    मूवी और वेबसीरीज के अलावा लोगों ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL, टी-20 वर्ल्ड कप जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स को भी काफी सर्च किया है। हाल में लॉन्च हुए Hum to Search फीचर के जरिए सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट भी गूगल ने जारी की है। आइए, जानते हैं इस साल भारत में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया है?


    सबसे ज्यादा सर्च हुई ये मूवीज

    1. Stree 2
    2. Kalki 2989 AD
    3. 12th Fail
    4. Laapataa Ladies
    5. Hanu-Man
    6. Maharaja
    7. Manjummel Boys
    8. The Greatest of All Time
    9. Salaar
    10. Aavesham

    इनके अलावा गूगल पर कई लोकप्रिय वेब सीरीज और टीवी शोज के बारे में भी लोगों ने काफी सर्च किया है, जिनमें हीरामंडी, मिर्जापुर, द लास्ट ऑफ अस, बिग बॉस 17 और पंचायत शामिल हैं। Hum to Search फीचर के जरिए यूजर्स कोई भी गाना गुनगुनाकर सर्च कर सकते हैं। यूजर्स ने भारत में इस फीचर के जरिए नादानियां, हुस्न, इलूमिनाती, कात्ची सेरा और ये तूने क्या किया जैसे गानों को सबसे ज्यादा सर्च किया है।

    Share:

    सरकार से बातचीत का नहीं मिला न्योता, इस दिन दिल्ली कूच करेंगे किसान

    Tue Dec 10 , 2024
    नई दिल्ली। शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान किया है। किसान नेताओं का कहना है कि अभी तक सरकार की तरफ से बातचीत का कोई न्योता नहीं आया है, लिहाजा अब 14 दिसंबर को दिल्ली कूच किया जाएगा। 101 किसानों का जत्था दिल्ली जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved